यहां मिल रहा है 9 रुपए किलो प्याज
जहां एक तरफ प्याज के दाम सबको रूलाने में लगे हुए हैं वहीं दूसरी ओंर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ग्रुपॉन इंडिया में प्याज के दाम सुनकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। ग्रुपॉन इंडिया में प्याज 9 रुपए किलो मिल रहा है। ग्रपॉन से ऑनलाइन प्याज खरीदने पर आपको इसकी डिलीवरी भी घर में मिल जाएगी।
पढ़ें: गूगल स्ट्रीट व्यू ने खींची कुछ अनोखी फोटो
आप सोंच रहे होंगे इतने सस्ते में प्याज मतलब क्वालिटी से कोई न कोई समझौता किया गया होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, ग्रपॉन के अनुसार प्याज की क्वालिटी पर ध्यान रखा गया है। इतनी कम कीमत में प्याज देने के लिए ग्रुपॉन ने दिल्ली के थोक विक्रेताओं के साथ एक करार किया है। ग्रपॉन देश भर के 78 शहरों में अगले 7 दिनों तक प्याज उपलब्ध कराएगी।
पढ़ें: आप भी सेक्स को लेकर पॉपुलर होना चाहतीं हैं

ग्रुपॉन इंडिया के सीईओ अंकुर वारिकू के अनुसार उन्हें इस बात का पूरा यकीन है कि लोग उनके प्याज खरीदेंगे। ग्रुपॉन ने सभी शहरों में प्याज की डिलीवरी देने के लिए ब्लूडार्ट को अपना पार्टनर बनाया है।
ऑफर की कोई समय सीमा नहीं हैं जब तक प्याज का स्टॉक रहेगा तब तक ये ऑफर चलता रहेगा। हम आपको बता ग्रपॉन भारत के अलावा करीब 48 देशों में अपनी सेवाएं देने वाला बड़ा ग्रुप है। पूरी दुनिया में ग्रुपॉन के 20 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।


Click it and Unblock the Notifications








