Home
News

GST असर: लैपटॉप, फोन और एक्सेसरीज़ खरीदने का बेस्ट टाइम

By Agrahi

GST लागू होने से पहले हर तरफ यह शोर था कि चीजें महंगी होने वाली हैं। खासकर बात करें गैजेट्स की तो सभी जगह ये ही चर्चाएं थी कि मोबाइल आदि GST (जीएसटी) के आने बाद बेहद महंगे होने वाले हैं।

GST असर: लैपटॉप, फोन और एक्सेसरीज़ खरीदने का बेस्ट टाइम

नए स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स का तो पता नहीं है, लेकिन बात जीएसटी से पहले लॉन्च हुए गैजेट्स की करें तो इन के दाम काफी कम हुए हैं। कई तो एकदम आधी कीमत में मिल रहे हैं। इनमें स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, पॉवर बैंक, टेबलेट व् अन्य एक्सेसरीज़ भी शामिल हैं।

तो चलिए बिना टाइम जाया किए सीधे नजर डालते हैं इन गैजेट्स की एक लिस्ट पर और शुरू करते हैं लैपटॉप से।

आसुस A541UJ-DM465 15.4 इंच लैपटॉप

आसुस A541UJ-DM465 15.4 इंच लैपटॉप

इस लैपटॉप की कीमत 73,990 रूपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद इस लैपटॉप को 33,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप की स्क्रीन 15.6 इंच की है इसमें इंटेल एचडी 520 ग्राफ़िक्स दिया गया है। इस लैपटॉप की रैम 4जीबी की है।

मैकबुक एयर एमएमजीजी2एचएन/ए 13 इंच

मैकबुक एयर एमएमजीजी2एचएन/ए 13 इंच

इस लैपटॉप की कीमत 96,900 रुपए है, इसे डिस्काउंट के बाद 72,990 रुपए में खरीद सकते हैं। इसमें 13 इंच की स्क्रीन है और इसमें इंटेल एचडी हिस्स 6000 ग्राफ़िक्स दिया गया है। इस लैपटॉप की रैम 8जीबी की है और 1.6GHz इंटेल आई5 कोर प्रोसेसर है।

इंटेक्स IT-PB11K 1100mAh पॉवर बैंक

इंटेक्स IT-PB11K 1100mAh पॉवर बैंक

इस दमदार पॉवर बैंक के लिए पहले आपको 1,899 रुपए की कीमत चुकानी पड़ती, लेकिन अब ऐसा नहीं है। यह पॉवर बैंक आप खरीद सकते हैं 999 रुपए में, लगभग आधी कीमत में।

इंटेक्स IT-PB-4K 4000 mAh पॉवर बैंक

इंटेक्स IT-PB-4K 4000 mAh पॉवर बैंक

यह पॉवर बैंक यहाँ मजूद है करीब 45% डिस्काउंट के साथ। इस पॉवर बैंक को 999 रुपए की बजाय 549 रुपए में खरीद सकते हैं।

माइक्रोमैक्स कैनवास टैब पी70221

माइक्रोमैक्स कैनवास टैब पी70221

इस टैब की कीमत 38% कम हो चुकी है। इसे 5,490 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस टैब में 1जीबी रैम और 3200mAh बैटरी है। यह 2एमपी प्राइमरी कैमरा और 2एमपी फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
GST Effect : Best time to buy these laptops, phones and accessories. Read more about the discount all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X