Home
News

गुरमीत राम रहीम का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

By Neha

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर से गुरमीत राम रहीम का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि अब गुरमीत के ट्विटर अकाउंट पर क्लिक करने पर विदहेल्ड इन इंडिया नजर आ रहा है। ट्विटर पर गुरमीत राम रहीम के ट्विटर पर काफी फॉलोअर्स थे और उसका अकाउंट वेरिफाइड था। अब उसके यूजरनेम पर क्लिक करने से Account Witheld का मैसेज दिख रहा है।

गुरमीत राम रहीम का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

फिलहाल गुरमीत जेल में है और उसे रेप के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई है। ट्विटट यूजर्स गुरमीत का अकाउंट बंद होने पर काफी खुश हैं और इस फैसले को सही बताया है। हालांकि कई बार यूजर्स खुद भी अपना अकाउंट विदहेल्ड कर सकते हैं, तो इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है कि गुरमीत ने खुद अपना अकाउंट खत्म किया या ट्विटर को सरकारी एजेंसी की तरफ से ऐसा करने का निर्देश मिला था।

पढे़ं- Samsung Galaxy Note 8 का प्री-रजिस्ट्रेशन इंडिया में शुरू

बता दें कि ट्विटर ने पहले भी अपशब्द के इस्तेमाल पर कई सेलिब्रिटीज के अकाउंट्स को सस्पेंड किए हैं। ट्विटर की पॉलिसी के मुताबिक, अभद्र भाषा में कमेंट पोस्ट और टैग करने पर ऐसे यूजर्स का अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाता है और कई बार फॉलोअर्स के अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए जाते हैं। अब गुरमीत का ट्विटर अकाउंट पर भी विथहेल्ड का नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है।

पढ़ें- नवरात्रि में आपके घर पहुंचेगा जियोफोन, 21 सितंबर से शुरू होगी डिलिवरी

बता दें कि गुरमीत ट्विटर पर काफी ऐक्टिव भी रहता था। हालांकि गुरमीत का दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे फेसबुक पर वैरिफाइड अकाउंट अब भी मौजूद है। फेसबुक पर गुरमीत के करीब 7.5 लाख फॉलोअर्स हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Gurmeet Ram Rahim's Twitter account 'withheld' in India in India. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X