Home
News

Honor 6 Play लॉन्च, एक और शानदार बजट स्मार्टफोन

By Agrahi

हुवावे स्मार्टफोन ब्रांड अपने बजट रेंज सेगमेंट पर इन दिनों काफी ध्यान दे रही है। ऑनर V9 प्ले लॉन्च के बाद अब नया स्मार्टफोन Honor 6 Play भी लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन भी चाइना में लॉन्च हुआ है और यह एक बजट स्मार्टफोन है।

Honor 6 Play लॉन्च, एक और शानदार बजट स्मार्टफोन

4G VoLTE सपोर्ट के साथ यह स्मार्टफोन 3020mAh बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत चाइना में CNY 599 रखी गई है, जो कि लगभग 5,900 रुपए के करीब है। यह फोन चाइना में आज से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

ऑनर 6 प्ले एक बजट स्मार्टफोन है जो कि डूअल सिम सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में एक कमी लगती है और वो है इसका ओएस, इस फोन में कंपनी ने एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो दिया है। यदि बजट रेंज में देखें तो आपको कई स्मार्टफोन मिलेंगे जो एंड्रायड नॉगट के साथ आते हैं।

Honor 6 Play लॉन्च, एक और शानदार बजट स्मार्टफोन

ऑनर का यह हैंडसेट 5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, इसका रेसोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है जबकि पिक्सल डेंसिटी 294ppi है। इस स्मार्टफोन में क्वाड कोर Mediatek MT6737T प्रोसेसर दिया है जो 1.4GHz क्लॉक के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की रैम 2जीबी की है।

ऑनर का हाल ही में लॉन्च हुआ Honor V9 Play भी एक बजट स्मार्टफोन है और यह दो रैम वैरिएंट में आता है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो ऑनर 6 प्ले में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर दिया है, जो f/2.4 पर सेल्फी लेता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 6 Play launched another good budget smartphone from huawei Honor. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X