Honor Note 10 हुआ लॉन्च, 6.95 इंच की बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन
स्मार्टफोन की दुनिया बड़ी ही होते जा रही है। आज बाजार में इतने स्मार्टफोम मौजूद है जिनकी कल्पना संख्या में करना काफी मुश्किल है। कई जानी-मानी कंपनियों में अपने कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किए हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। इसी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है, और वो नाम है Honor Note 10।

कंपनी ने अपने स्मार्टफोन Honor Note 10 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। जिसने काफी लोगों का ध्यान अपनी और खींच लिया है। स्मार्टफोन की खासियतों की बात करें तो हॉनर ब्रांड का यह स्मार्टफोन 6.95 इंच के फुल-एचडी+डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें जीपीयू टर्बो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। Honor Note 10 ने अपने फोन में एमोलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है जो 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है।
Honor Note 10 की खास बातें
Honor Note 10 में डॉल्बी पैनोरमिक ऑडियो से लैस डुअल स्टीरियो स्पीकर्स का इस्तेमाल किया गया है। Honor Note 10 में "द नाइन लिक्विड टेक्नोलॉजी" भी है। स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट में Honor ने एक डॉक की भी झलक दी है जो लेटेस्ट फोन के यूएसबी टाइप-सी के ज़रिए किसी भी आम एचडीटीवी को स्मार्ट डिस्प्ले में तब्दील कर देता है। यह फीचर काफी आकर्षक है। यह लगभग सैमसंग के डैक्स की तरह काम करता है। इसके अलावा इसमें एआई सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन फैंटम ब्लू, लिली व्हाइट और मिडनाइनट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
इस स्मार्टफोन का स्पेसिफिकेशन
Honor Note 10 एक डुअल सिम फोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है।फोन में 6.95 इंच का फुल-एचडी+एमोलेड दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। स्मार्टफोन में हाइसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो जीपीयू टर्बो तकनीक से लैस है। इतना ही नहीं, सुरक्षा के चलते फोन में एआई मोड और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें प्राइमरी सेंसर 24 मेगापिक्सल का दिया है तो वहीं सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन की बैटरी 5000 एमएएच की दी गई है। फोन में सेंसर आर्टिफिशियल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आते हैं जिसके दोनों ही सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाले दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी टू 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनवर्टर भी मिलता है। स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी से लैस है।
Honor Note 10 की कीमत
चीन में Honor Note 10 की कीमत 2,799 चीनी युआन यानी 28,100 रुपये तय की गई है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,199 चीनी युआन यानी 32,100 रुपये है। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है जो 3,599 चीनी युआन 36,100 रुपये में बेचा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








