Home
News

Honor कंपनी का दिवाली सेल, हर स्मार्टफोन पर 5,000 रुपए से ज्यादा डिस्काउंट ऑफर

भारत के ज्यादातर स्मार्टफोन यूज़र्स दिवाली टाइम में नया स्मार्टफोन खरीदना काफी पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि दिवाली पर सभी कंपनियां अपने-अपने स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स पेश करती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। चीन की स्मार्टफोन कंपनी ऑनर ने अपने कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स पेश किए हैं। इन्हें पर बिग दिवाली सेल के दौरान खरीद सकते हैं। आइए हम आपको कुछ स्मार्टफोन ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

Honor कंपनी का दिवाली सेल, हर स्मार्टफोन पर 5,000 रुपए से ज्यादा डिस्काउंट ऑफर

Honor 8C

इस स्मार्टफोन को सबसे बड़ा स्मार्टफोन ऑफर भी कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस स्मार्टफोन की असल कीमत 14,999 रुपए है लेकिन इसे इस सेल में सिर्फ 8,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब इस स्मार्टफोन पर यूज़र्स को 6,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन की खासियत इसकी 4000 एमएएच की बैटरी है।

Honor 10 Lite

इस स्मार्टफोन पर भी कंपनी ने बढ़िया ऑफर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपए है, जिसे आप सिर्फ 7,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की खासियत इसमें मौजूद 24 मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा है।

Honor 9N

इस स्मार्टफोन की कीमत भी 15,999 रुपए है, जिसे आप सिर्फ 8,499 रुपए में ही इस सेल के दौरान खरीद सकते हैं। इसका मतलब इस स्मार्टफोन पर भी कंपनी ने 7,500 रुपए का बड़ा डिस्काउंट दिया है। इस फोन की खासियत इसका डिजाइन है, जो देखने में बेहद खास लगता है। इसके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी है।

Honor 20i

इस स्मार्टफोन की असल कीमत 16,999 रुपए है लेकिन फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान आप इस स्मार्टफोन को भी सिर्फ 11,999 रुपए की कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की खास बात इसका 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की क्वालिटी में चार चांद लग जाते हैं। आपको बता दें कि यह एक एआई सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा भी इसमें कई खास फीचर्स हैं।

इन ऑफर्स के बारे में जानने के बाद यह कहा जा सकता है कि ऑनर कंपनी अपने स्मार्टफोन में इस बार सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस तरह से इस दिवाली में मिलने वाली सभी डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में जानने के लिए आप हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहे। हम आपको सभी ऑफर्स और सेल के बारे में अपडेट करते रहेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Most of the smartphone users in India prefer to buy a new smartphone during Diwali time. China's smartphone company Honor has offered discounts and offers on many of its smartphones. You can buy them during the Big Diwali Sale. Let us tell you about some smartphone offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X