Home
News

ग्लोबल मार्केट में Honor V10 लॉन्च, यहां जानें इससे जुड़ी हर जानकारी

By Neha
Honor 7X : Unique and Special features (Hindi)

हुवावे सब ब्रांड ऑनर ने मंगलवार को लंदन में आयोजित इवेंट में ग्लोबल मार्केट में Honor View 10 लॉन्च कर दिया गया है। ग्लोबल लॉन्च से पहले हॉनर V10 को कंपनी चीनी अपने घरेलूस्मार्टफोन मार्केट चीन में लॉन्च कर चुकी है। अब ये फोन इंडिया समेत पूरी कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारत Honor View 10 8 जनवरी को लॉन्च होगा और बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Honor View 10 हुवाने का मिड रेंज स्मार्टफोन है, जिसे डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है।

ग्लोबल मार्केट में Honor V10 लॉन्च, यहां जानें इससे जुड़ी हर जानकारी

कीमत और उपलब्धता- ऑनर View 10 स्मार्टफोन को 499 EUR यानी करीब 38,000 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। भारत समेत ये फोन फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, रशिया यूके औऱ यूएस में अवेलेबल होगा। हालांकि भारत में इस फोन की कीमत कितनी होगी, इसके बारे में अभी तक स्पष्ट जानकरी नहीं दी गई है, लेकिन भारत में ये फोन 38000 रुपए से 40,000 रुपए तक में लॉन्च किया जा सकता है।

ऑनर वी10 में 5.99 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल ) आईपीएस एलसीडी फुल व्यू डिस्प्ले 403ppi पिक्सल डेंसिटी ऑस्पेक्ट रेशियो 18:9 के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को फुल मेटल बॉडी के साथ पेश किया है। फोन में फ्रंट तरफ फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 3.5 मिमी का हैडफोन जैक दिया है।

ऑनर ने V10 को पावर बैकअप के लिए फोन में 3750 एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 3जी पर 23 घंटे तक का टॉक टाइम और 22 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में 50 बैटरी चार्ज हो जाती है।

ऑनर ने V10 फोन में इंटेलीजेंट डिस्प्ले रोटेशन फीचर दिया है, जिसमें फोन की तरफ देखते ही स्क्रीन ऑन हो जाएगी। इसके साथ ही फोन में ईजी टॉक प्रोसेसर दिया है, जिसकी मदद से शोर में भी बिना डिस्टर्बेंस के बात की जा सकेगी। ये फोन ऑक्टा-कोर हुवावे किरिन 970 प्रोसेसर दिया गया है, जो आई7 को-प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी12 जीपीयू है। ऑनर वी10 में आई कंफर्ट, वाइड अपर्चर और नोटिफिकेशन मैनेजमेंट जैसे कुछ स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

ऑनर ने V10 स्मार्टफोन को मिड रेंज स्मार्टफोन में पेश किया है। इस फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन EMUI 8.0 आधारित एंड्रॉइड 8.0. पर चलता है।

ऑनर वी10 में फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है, जिसका 16 मेगापिक्सल आरजीबी सेंसर और 20 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर से लैस है। ये सेंसर अपर्चर एफ/1.8, पीडीएएफ और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। वहीं सेल्फी लवर्स के लिए ऑनर वी10 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 13 मेगापिक्सल सेंसर है।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले ऑनर वी10 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 80211 एसी, ब्लूटूथ 4.2, इन्फ्रारेड, जीपीस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। चीन में इस फोन को औरोरा ब्लू, रेड, गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

इस इवेंट में ऑनर ने ऑनर 7एक्स स्मार्टफोन को भी इंडिया में लॉन्च कर दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor V10 launched in global market. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X