Home
News

10.1 इंच की डिस्प्ले के साथ Honor Waterplay tab लॉन्च

By Agrahi

हुवावे की सब ब्रांड ऑनर ने एक इवेंट के दौरान अपना स्मार्टफोन ऑनर 7एक्स लॉन्च किया है, इसी के साथ कंपनी ने एक टैबलेट भी पेश किया है जिसे ऑनर वॉटरप्ले टैब नाम दिया गया है। यह दोनों ही लॉन्च कंपनी ने चाइना में की हैं।

10.1 इंच की डिस्प्ले के साथ Honor Waterplay tab लॉन्च

टैब के नाम से ही पता चलता है कि यह एक वॉटरप्रूफ टैबलेट है जो कि IP67 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इस डिवाइस की एक और खास बात है इसका साउंड सिस्टम। ऑनर वॉटरप्ले टैब में चार स्टीरियो स्पीकर्स हैं जो कि बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए 3D साउंड देते हैं।

10.1 इंच की डिस्प्ले के साथ Honor Waterplay tab लॉन्च

Honor Waterplay Tab में 10.1 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, इसका रेसोल्यूशन 1920*1200 पिक्सल है और इसकी पिक्सल डेंसिटी 224ppi है। इस टैब में हुवावे का अपना किरिन 659 ऑक्टा कोर एसओसी दिया गया है। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस टैबलेट के दो रैम वैरिएंट हैं, इसका बेसिक मॉडल 3जीबी रैम के साथ आता है और दूसरा 4जीबी रैम का है।

कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो इस टैब में फ्रंट और रियर दोनों ही ओर सिंगल कैमरा लेंस दिए गए हैं। हालांकि यह कितने मेगापिक्सल के हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कंपनी का कहना है कि इसका फ्रंट कैमरा बोकेह इफ़ेक्ट कैप्चर करने में सक्षम है।

ऑनर का यह टैबलेट एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, इसके साथ कस्टम इमोशन UI 5.1 भी दिया गया है। इस ओएस इस तरह से ऑप्टिमाइज़ किया गया है कि ऐप लॉन्चिंग टाइम पूरे 20% कम हो जाता है।

इस बड़े डिस्प्ले टैब के लिए एक बड़ी बैटरी चाहिए, जो कि इस टैब में दी गई है। इस टैब में 6600mAh की बैटरी जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी की मानें तो यह बैटरी 2.5 घंटों में फुल चार्ज हो जाती है। इस टैब में एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor Waterplay Tab launched with 10.1-inch FHD display, IP67 certification. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X