Home
News

पासवर्ड भूलने के बाद 4 तरीकों से अनलॉक कर सकते हैं मोबाइल

By Neha

स्मार्टफोन यूजर्स के साथ कई बार ऐसा होता है कि वह अपने फोन की सुरक्षा के लिए कोई पासवर्ड सेट करते हैं और बाद में उस पासवर्ड को भूल जाते हैं। कई बार यूजर्स किसी फोन को बंद करके रख देते हैं और जरूरत के वक्त उसे ऑन करते हैं, तो उसका पासवर्ड याद नहीं आता है। अगर आप भी कभी ऐसी परेशानी में फंस चुके हैं, तो यहां हम आपको 4 तरीकों से फोन की स्क्रीन अनलॉक करना बता रहे हैं।

पासवर्ड भूलने के बाद 4 तरीकों से अनलॉक कर सकते हैं मोबाइल

पहला तरीका-

पहला तरीका-

अगर आप अपने फोन का पासवर्ड भूल गए हैं, तो सबसे पहले गूगल अकाउंट लॉगिन करें। अब आप एंड्रॉइड डिवाइस मैनेजर सर्च के जरिए फोन अनलॉक कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है।

दूसरा तरीका-

दूसरा तरीका-

ये तरीका सबसे आसान और सेफ कहा जा सकता है। इसके लिए 5 बार गलत पासवर्ड डालें, जिसके बाद आपके पास फॉरगेट पासवर्ड का ऑप्शन आएगा। इसके बाद गूगल अकाउंट डिटेल डालें। अब आपको एक ईमेल मिलेगा, जिस पर क्लिक कर आप फोन को अनलॉक कर नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं।

तीसरा तरीका-

तीसरा तरीका-

जिस स्मार्टफोन का पासवर्ड आप भूले हैं और अगर वह सैमसंग का स्मार्टफोन है, तो आप सैमसंग की फाइंड माय मोबाइल सर्विस भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले //findmymobile.samsung.com/login.do सैमसंग अकाउंट से लॉगिन करें और फिर Lock my screen पर क्लिक करके फोन को अनलॉक करें। हालांकि अगर आपने पहले कभी सैमसंग की इस वेबसाइट पर अकाउंट नहीं बनाया है, तो ये सर्विस काम नहीं करेगी।

चौथा तरीका-

चौथा तरीका-

अगर बाकी तीनों तरीकों से आप अपने फोन को अनलॉक करने में असमर्थ रहे हैं, तो अब आपके पास आखिरी तरीका है फोन को फैक्ट्री रिसेट करने का। इसके लिए फोन के वॉल्यूम अप, होम बटन और ऑन बटन एक साथ दबाएं। यहां आपको Wipe data/factory reset>Reboot system now ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप फोन को अनलॉक कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इस तरीके में आपके फोन का पूरा डेटा पूरी तरह से डिलिट हो जाएगा और आप उसे किसी भी तरह से रिकवर नहीं कर पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Bypass/Unlock Android smartphone. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X