कैसे बनाएं खुद की हिन्दी वेबसाइट और कमाएं लाखों ?
ऑनलाइन पैसे कमाने के ढेरों तरीके हैं जिनमें से एक है अपनी वेबसाइट बनाना लेकिन इसमें भी शुरुआत में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेेगी। अगर आप इसके लिए तैयार हैं तो चलिए सीखते हैं कैसे बनाएं वेबसाइट ?
पैसे कौन नहीं कमाना चाहता वो भी अगर घर बैठे आमदनी होने लगे तो इससे अच्छा और क्या होगा, लेकिन ये कहने में जितना आसान लगता है उतना है नहीं। ऑनलाइन ढेरों ऐसे तरीके मिल जाएंगे जिन्हें पढ़ने के बाद दिमाग में एक ही ख्याल आएगा कि बस अब काम शुरु कर दिया जाए। मगर बिना मेहनत कुछ नहीं मिलता ये एक ऐसी सच्चाई अगर इसे आपने जान लिया तो ऑनलाइन पैसे कमाना काफी आसान है।
पढ़ें: अपना पुराना फोन बेचने से पहले करें ये 8 जरुरी काम!
भारत में डिजिटलाइजेशन के चलते स्मार्टफोन यूजरों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है यानी अब हर चीज लोग ऑनलाइन देखना और पढ़ना चाहते हैं। ऐसे में ऑनलाइन कामने के कई तरीके भी आ गए हैं। जैसे अब वेबसाइट बनाना पहले की तरह कठिन नहीं है लेकिन उसे सही तरीके से चलाना यानी ऑपरेट करना आना चाहिए। वेबसाइट कोई भी बना सकता है इसके लिए आपको ज्यादा इनवेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं।
वेबसाइट बनाने के लिए सबसे पहले क्या करना होगा
सबसे पहले नाम डिसाइड कर लें
मुझे इसके बारे में सबसे पहले बताना चाहिए लेकिन ऊपर दी गई बातें भी बताना जरूरी था क्योंकि यहां एक बात फिर से दौहराना चाहूंगा वेबसाइट मात्र बना लेने से कुछ नहीं होगा। कोई भी वेबसाइट या फिर ब्लॉग जिससे आप कमाई करना चाहते हैं उसे बनाने के लिए सबसे पहले उसका नाम डिसाइड करिए। ऐसा नाम जो पढ़ने में आसान हो साथ ही जिसके बारे में वेबसाइट बनाना चाहते हैं उससे जुड़ा होगा। जैसे ऑटोमोबाइल, टेक्नालॉजी के लिए इन क्षेत्रों से जुड़े नाम चुन सकते है, साथ ही नाम ज्यादा बड़ा न हो ताकि उसे लोग आसानी से याद रख सकें।
डोमेन नेम खरीदें
नाम डिसाइड करने के बाद ये चेक करना होगा कहीं ये नाम किसी और ने तो नहीं रजिस्टर करा लिया क्योंकि एक नाम की जैसी दो साइट नहीं हो सकती। इसे थोड़ा टेक्निक्ली देखें तो hindi.gizbot.com को दोबारा कोई और नहीं ले सकता। इसके लिए ऑनलाइन ढेरों डोमेन सर्च इंजन आप यूज़ कर सकते हैं या फिर Godaddy और Hostgator जैसी दूसरी साइटों में जाकर आप नाम चेक कर सकते हैं। अगर वो नाम ऑनलाइन मौजूद है और किसी ने नहीं लिया है तो आप उसे खरीद सकते हैं, 300 रुपए से लेकर 1000 रुपए में आप उस नाम यानी डोमेन नेम को एक साल के लिए खरीद सकते हैं।
होस्टिंग खरीदें
डोमेन नेम खरीदने के बाद ये समझ लीजिए आपने गाड़ी खरीद ली है अब उसे चलाने के लिए आपको रोड चाहिए। डोमेन लेने के बाद आपको होस्टिंग लेनी पड़ेगी यानी सरवर में अपनी साइट को रन कराने के लिए जगह लेनी होगी। Godaddy और Hostgator के अलावा आपको कई दूसरी साइट मिल जाएंगी जहां से आप होस्टिंग खरीद सकते हैं शुरुआत में आप मेरी राय यही है कि स्टार्टटिंग प्लान खरीदें जो 300 रुपए महिने से लेकर 600 रुपए महिने के अंदर आपको मिल जाएगा।
साइट सेट करें
होस्टिंग खरीदने के बाद आपको मेल पर एक मैसेज आएगा जिसमें वेबसाइट को सेट करने के लिए लॉगइन और पासवर्ड दिया जाएगा। मैं यहां पर वर्डप्रेस में साइट सेटअप करने का तरीका बता रहा हूं जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोग ब्लॉग और वेबसाइट के लिए यूज़ करते हैं। जैसा कि मैने कहा आपको एक लॉगइन और पासवर्ड मिलेगा साथ में एक लिंक भी दिया जाएगा जिसे हम सी पैनल कहते है यानी कंट्रोल पैनल यहां से आप अपनी पूरी साइट को कंट्रोल कर सकते हैं।
सी पैनल में कैसे सेटिंग करें
सी पैनल में लॉगइन करने के बाद आपके सामने ढेरों ऑप्शन आएंगे इन्हें देखकर घबराएं नहीं सभी ऑप्शनों के अपने अलग काम है। साइट सेट करने के लिए सी पैनल में Software/Services या फिर quickinstall ऑपशन में जाकर Select PHP Version पर क्लिक करना होगा जिसके अंदर जाकर आपके सामने कई प्लेटफार्म आएंगे जिसमें से Wordpress पर क्लिक करना होगा।
वर्डप्रेस पर क्लिक करने के बाद उसमें एक छोटा सा फार्म भरना होगा जिसमें डोमेन नेम, जो भी साइट का नाम रखना चाहते हैं वो नेम और अपना यूजर, पासवर्ड भी भरना होगा ताकि आप बैकइंड डैशबोर्ड एक्सेस कर सकें। ये सब करने के बाद नीचे दिए गए install Now के ऑप्शन पर क्लिक करके वर्डप्रेस इंस्टॉल करना होगा।
Wordpress लॉगइन करें
वर्डप्रेस इंस्टॉल करने के बाद आपकी मेल आइडी पर साइट का नाम, लॉगइन नेम और पासवर्ड आएगा ये आपका वर्डप्रेस लॉइइन आईडी और पासवर्ड होगा जिसमें लॉगइन करने के बाद आप आप जो भी साइट में करना चाहते हैं कर सकते हैं। अब आपकी साइट काम करने के लिए तैयार है इसमें आप हिन्दी के अलावा दूसरी भाषाओं का चुनाव भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







