Home
News

27 अक्टूबर से शुरू हो रही है iphone X की प्री-बुकिंग, ऐसे करें बुक

By Neha

ऐपल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iphone X की प्री बुकिंग डेट आ चुकी है। iphone X 27 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और इंडियन मार्केट में इसे 3 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। जैसा कि आपको पता है आईफोन X दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसके 64जीबी वेरिएंट की कीमत 89,000 रुपए और 256जीबी वेरिएंट की कीमत 1,02,000 रुपए है।

27 अक्टूबर से शुरू हो रही है iphone X की प्री-बुकिंग, ऐसे करें बुक

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आईफोन X सीमित स्टॉक में प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध हो सकता है। ऐसे में पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर पहले बुक करने वाले यूजर्स को ये फोन पहले डिलिवर होगा। यहां हम आपको टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आप iphone X को फटाफट बुक कर सकते हैं।

पढ़ें- जियो के बाद ये 5 टेलीकॉम कंपनी भी महंगे करेंगी प्लान

फ्लिपकार्ट पर कर सकते हैं बुक-

फ्लिपकार्ट पर कर सकते हैं बुक-

अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि 27 अक्टूबर से आप इस फोन को ऐपल स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी बुक कर सकते हैं।

 

दोपहर 12.30 बजे शुरू होगी बुकिंग-

दोपहर 12.30 बजे शुरू होगी बुकिंग-

ऐपल iphone X की प्री बुकिंग भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगी। इसी समय ऐपल के रिटेल पार्टनर भी फोन बुकिंग के लिए ऑर्डर शुरू करेंगे।

मॉडल करें डिसाइड-

मॉडल करें डिसाइड-

आप iPhone X कौन सा वेरिएंट किस कलर में लेना चाहते हैं, पहले से ही डिसाइट कर लें। क्योंकि अगर उस समय आप ये सोचने बैठेंगे, तो हो सकता है, फोन की बुकिंग टाइम निकल जाए।

ऐपल स्टोर-

ऐपल स्टोर-

ऐपल कंपनी अपने स्टोर पर प्री ऑर्डर ऑप्शन ऑफर कर रही है। यहां से आईफोन X की बुकिंग सबसे सुरक्षित होगी। आप चाहें, तो अपने मोबाइल में ऐपल स्टोर इंस्टॉल कर फोन की बुकिंग डिटेल्स पर नजर रख सकते हैं।

होगा सीमित स्टॉक-

होगा सीमित स्टॉक-

अगर आप iPhone X को ऐपल स्टोर से खरीदने की जगह ऑनलाइन रिटेलर्स से खऱीदने का सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इन रिटेलर्स के पास सीमित स्टॉक होगा। ऐसे में फोन की बुकिंग में थोड़ी भी देरी करने पर आपको परेशान होना पड़ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
apple iPhone X pre booking start on 27 october. use these tips to book iPhone X. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X