राशन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें और ई-राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें
अगर आप राशन कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे ऑनलाइन माध्यम से अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। राशन कार्ड बनवाने के लिए हर राज्य की अपनी अलग वेबसाइट है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो कैसे अप्लाई करें।

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे अप्लाई करें
1. इसके लिए सबसे पहले आप https://edistrict.delhigovt.nic.in/ वेबसाइट पर विजिट करें। ये दिल्ली सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट है।
2. वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। अपना लॉग-इन पासवर्ड क्रिएट करें। इसके लिए आप वेबसाइट पर 'सिटिजन कॉर्नर' के ठीक नीचे लिखे 'न्यू यूजर' का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। आपसे यहां जो भी जानकारी मांगी जाए, उसे भरें।
3. जब आपकी यूजर आईडी बन जाए तो लॉग इन करें। अब वेबसाइट पर जाकर सर्विसेस के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां से अप्लाई ऑनलाइन के सेक्शन में जाएं।
4. अब अप्लाई फॉर सर्विसेस पर क्लिक करें।
5. ऐसा करने पर आपके सामने एक पेज खुल जाएगा। यहां से issuance of aay/priority household card के ऑपशन को सिलेक्ट करें।
6. मांगी गई जानकारी भरें और नीचे कॉन्टिन्यू के बटन पर क्लिक करें।
7. अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा। यहां आपको सभी जानकारी के साथ अपनी बैंक से संबंधित जानकारी भी भरनी होगी। कॉन्टिन्यू पर क्लिक करें। अब अपनी परिवार के मुखिया की आधार कार्ड डिटेल्स और फोटो अपलोड करें।
8. ऐसा करने पर आपके सामने 'फॉर्म फॉर फाइनल सब्मिट' का पेज ओपन होगा और आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा, जिसे एंटर करने के बाद आपका राशन कार्ड का फॉर्म सब्मिट हो जाएगा।
9. इसके बाद आपको एक स्लिप मिलेगी जिस पर आपके राशन कार्ड का एप्लिकेशन नंबर, रजिस्टर्ड आई और एप्लिकेशन की तरीख समेत कुछ जानकारियां दी मिलेंगी और लगभग 15-20 दिन बाद राशन कार्ड आपके घर आ जाएगा।
ज़रुरी डॉक्यूमेंट्स
1. आधार कार्ड
2. मोबाइल नंबर
3. आपके घर में रहने वाले परिवार के सदस्यों की पासपोर्ट साइज डिजिटल फोटो
4. पैन कार्ड
5. बिजली बिल
6. आपका आय प्रमाण पत्र
7. बैंक पासबुक और आपकी पासबुक के पहले पृष्ठ की एक डिजिटल फोटोकॉपी।
8. आपके गैस कनेक्शन की जानकारी
e-Ration card: कैसे डाउनलोड करें
1. आप चाहें को अपने फोन पर ही अपना ई-राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
2. अपने राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट को विजिट करें।
3. इसके बाद 'ई-राशन कार्ड प्राप्त करें' को सिलेक्ट करें।
4. अपनी जानकारी दर्ज करें जैसे राशन कार्ड नंबर, परिवार के मुखिया का नाम (HOF) और HoF की डेट ऑफ बर्थ , भरने के बाद जारी पर क्लिक करें।
5. यदि सभी जानकारी सही हैं तो आपको डिवाइस में कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








