Home
News

अपनी जीमेल में कैसे प्रयोग करें टैब फीचर

हाल ही में जीमेल ने अपने इनबाक्‍स में कुछ नए बदलाव किए हैं जिसमें अब आप मेल को अलग अलग टैब ऑप्‍शन कि साथ प्रयोग कर सकते हैं। इन टैब्‍स की मदद से आपके मेल बॉक्‍स में जब भी कोई नई मेल आएगी वो ऑटोमेटिक फिल्‍टर होकर एक अलग टैब में चली जाएगी, अगर आप जीमेल के नए टैब फीचर को नहीं प्रयोग करना चाहते तो इसे डिसेबल भी कर सकते हैं। आईए जानते हैं जीमेल के नए टैब फीचर के बारे में कुछ और बातें।

पढ़ें: अपने पीसी को कैसे रखें हेल्‍दी पढ़े कुछ आसान टिप्‍स

रोज हमारे जीमेल में कई तरह की मेल आती रहती है जिसमें से कई मेल दोस्‍तों की होती है तो कई सोशल नेटवर्किंग साइट के नोटिफिकेशन होते हैं, डील्‍स और ऑफरों की तो बात की मत करिए। रोज ढेरों ऑफरों की मेल डिलीट करनी पड़तीं हैं। जीमेल के नए टैब फीचर की मदद से आप इन्‍हीं मेलों को अलग अलग टैब में मंगा सकते हैं।

पढ़ें: कैसे जाने कि आपके कंप्‍यूटर में वॉयरस आ गया है

जैसा की आप नीचे दी गई फोटो में देख सकते हैं अगर आप अपनी जीमेल में नए फीचर को देखेंगे तो सबसे पहला टैब प्राइमरी मेल का होगा, दूसरा टैब सोशल नेटवर्क से जुड़ी मेल का होगा तीसरे टैब में प्रमोशन से जुड़ी मेल आएंगी और चौथे टैब में प्रमोशन से जुड़ी मेल सेव होगीं मेल बॉक्‍स में आखिरी टैब फोरम का है जिसमें आपके सवाल और जवाब से जुड़ी मेल आएंगी। इससे आप आसानी से अपनी मेल को कैटेगराइज और डिलीट कर सकते हैं।

पढ़ें: फेसबुक में लॉगइन नहीं हो पा रहे तो क्‍या करें?

अपनी जीमेल में कैसे प्रयोग करें टैब फीचर

कैसे कस्‍टमराइज करें मेल ऑप्‍शन
टैब को अपने हिसाब से कैटेगराइज करने के लिए सबसे आखिरी टैब के बाद दिए गए प्‍लस के निशान पर क्‍लिक कीजिए आपके सामने एक नया पैनल ओपेन हो जाएगा जिसमें आप अपनी पसंद का टैब हटा सकते हैं या फिर जोड़ सकते हैं।एक फोल्‍डर से दूसरे फोल्‍ड में कैसे ट्रांसफर करें मेल अगर आप किसी मेल को किसी दूसरे फोल्‍डर में भेजना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस अपनी मेल में जाकर माउस से राइट क्लिक करना होगा राइट क्‍लिक करते ही आपके सामने कुछ नए ऑप्‍शन खुल कर आएंगे जिसमें आप अपनी मेल को दूसरे फोल्‍डर में भेज सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X