Huawei Mate 10 और Mate 10 pro किरिन 970 के साथ अक्टूबर में होंगे लॉन्च
IFA 2017 में हुवावे ने फ्लैगशिप किरिन 970 एसओसी बिल्ट पेश किया है, यह 10nm प्रोसेस के साथ आता है। इसी के साथ कंपनी ने अपने दो नए स्मार्टफोन की लॉन्च के बारे में भी जानकरी दी है। यह मेट 10 लाइनअप के डिवाइस हैं जिन्हें कंपनी अगले महीने पेश कर सकती है।

हुवावे ने जानकारी दी है कि Huawei Mate 10 और Mate 10 pro जो कि किरिन 970 एसओसी के साथ आएंगे, इन्हें अगले महीने अक्टूबर 16 को म्युनिच, जर्मनी में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने मेट 9 लाइनअप को भी पिछले साल म्युनिच में एक इवेंट के दौरान पेश किया था।

कंपनी के सीईओ रिचर्ड यू ने भी मेट के आने की बात कन्फर्म की थी। उन्होंने बताया था कि यह फोन फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आएगा, इसमें पहले बेहतर कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन की चार्जिंग पॉवर भी पहले से ज्यादा तेज होगी, क्योंकि इस फोन में फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
इन दिनों स्मार्टफोन का जो हॉट फीचर है वो है डूअल रियर कैमरा। मार्केट में आने वाले और हाल ही में लॉन्च हुए अधिकतर स्मार्टफोन आपको डूअल कैमरा सेटअप के साथ ही मिलेंगे। हुवावे ऑस्ट्रेलिया की ओर से पेश टीज़र में नए स्मार्टफोन में डूअल रियर कैमरा सेटअप होने का भी हिंट है, जो कि लेईका लेंस के साथ आएगा। यह डूअल कैमरा सेटअप RGB सेंसर और मोनोक्रोम सेंसर के साथ आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








