Huawei ने भारत में लॉन्च किया 9999 रु में मेटपैड टी8 टैबलेट
हुवेई ने भारत में अपना मेटपैड टैबलेट लॉन्च किया। मई में कंपनी ने इसे ग्लोबली एनाउंस किया था, बजट फ्रेंडली रेंज के इस टैब में 8 इंच की स्क्रीन दी गई जिसके साइड में थोड़े मोटे बेज़ल देखने को मिलते है। Huawei MatePad T8 में सिंगल कलर ऑप्शन के साथ LTE और Wi-Fi वर्जन के विकल्प मिलते हैं। अगले हफ्ते से फ्लिपकार्ट पर MatePad T8 बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

MatePad T8 की कीमत पर नज़र डालें तो (वाईफाई वेरिएंट) 9999 रु और एलटीई वर्जन की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। कम्पनी ने कहा है कि प्री ऑर्डर फेज के दौरान एलटीई वर्जन 9999 रुपये के डिस्काउंट रेट पर उपलब्ध होगा। प्री आर्डर फेज 8 सितम्बर से 14 सितम्बर तक होगा। मेटपैड टी8 ऑप्टिमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। इसका मतलब यह है कि यूजर ऐप्स और ओपन ऐप्स के बीच आसानी से स्विच कर सकता है। यह डार्क मोड भी उपलब्ध है। टेबलेट ईएमयूआई10 पर चलता है और इसमें चार प्री इंस्टाल्ड ऐप्स रिकार्डर, कैमरा, मल्टीमीडिया और किड्स पैरेंटिंग हैं।
Huawei MatePad T8 के स्पेसिफिकेशन
MatePad T8 एंड्रायड 10 प्लेटफार्म में EMUI 10.0.1 पर रन करता है। इसमें दी गई 8 इंच की एलसीडी स्क्रीन 1,280x800 पिक्सल सपोर्ट करती है जिसमें 189ppi सपोर्ट मिलता है। ऑक्टाकोर मीडियाटेक MT8768 के साथ इसमें IMG GE8320 GPU और 2 जीबी रैम मिलती है साथ ही 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।
पढ़ें: Realme 6 Pro में आया नया अपडेट, शामिल हुए नए फीचर्स
MatePad T8 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। इसमें 5100एमएएच की बैटरी लगी है जो 588 घंटे का स्क्रीन ऑफ टाइम दे सकता है साथ ही साधारण चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, वहीं कनेक्टिविटी फीचर पर नज़र डालें तो इसमें ड्युल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 एलटीई, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और माइक्रोयूएसबी पोर्ट चार्जिंग के लिए मिलता है। टैब का कुल भार 310 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications







