Huawei Nova 3i लॉन्च, चार कैमरों वाला है यह स्मार्टफोन
लंबे इंतजार के बाद हुवावे ने बुधवार को अपना लेटेस्ट हैंडसेट Huawei Nova 3i को चीन में लॉन्च कर दिया है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की तस्वीरें चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर स्पॉट की गई थी। अब लॉन्च के बाद फोन के सभी फीचर्स और कीमत सामने आ चुकी है। लॉन्च से पहले इस फोन के लगभग सभी फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिसमें सबसे खास है 6 जीबी रैम। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन को 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले के साथ पेश किया है।

कीमत की बात करें, तो Huawei Nova 3 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 2,999 चीनी युआन यानी करीब 30,600 रुपए में खऱीदा जा सकेगा। वहीं नोवा 3i के 4 जीबी रैम वेरिएंट को और 2,199 चीनी युआन यानी करीब 22,500 रुपए में खरीदा जा सकेगा। चीन में ये स्मार्टफोन अगस्त के पहले हफ्ते में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। पेश कर सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जो हुवावे के फैन्स को इस स्मार्टफोन के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
Huawei Nova 3i में 6.3 इंच का (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इस स्मार्टफोन का डिसप्ले नॉच के साथ आता है। डिजाइन की बात करें, तो ये स्मार्टफोन बेहद पतले बैजल और बड़ी डिसप्ले है। कंपनी इस स्मार्टफोन को ब्लैक, पर्पल और वाइट कलर वेरिएंट में पेश किया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।
Huawei Nova 3i स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा है। इस फोन में 24 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। फोन में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। मिड-रेंज प्रोसेसर किरिन 710 का इस्तेमाल हुआ है। फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट में पेश किया है, जो 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है।
पावर बैकअप के लिए नोवा 3i स्मार्टफोन में 3340 एमएएच की बैटरी है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, यूएसबी 2.0, ग्लोनास और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए हैं। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। भारत समेत बाकी देशों में इस फोन की उपलब्धता को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- जानें Jio कैसे आपके मानसून मौसम को बनाएगा खास


Click it and Unblock the Notifications








