ऑर्डर किया था DSLR Camera, इस साइट ने घर पहुंचाया टॉय कैमरा
ऑनलाइट शॉपिंग करना कई बार कितनी मुसीबत खड़ी कर देता है, इसका एक उदाहरण हाल ही में सामने आया। हैदराबार में रहने वाले एक युवक ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से DSLR कैमरा ऑर्डर किया। युवक के मुताबिक, जब उनके घर पार्सल पहुंचा और उन्होंने उसे खोलकर देखा तो उसके अंदर एक बेकार टॉय कैमरा और एक पत्थर रखा था। पूरे पार्सल बॉक्स में कहीं DSLR नहीं था।

पीड़ित विनय हैदराबाद के ममता नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं और पेशे से बिजनेस मैन हैं। विनय ने बताया कि 4 सितंबर को उन्होंने क्रेडिट कार्ड के जरिए 41,000 रुपए में Canon digital camera (Canon EOS 700D) फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर किया था। 5 तारीख की शाम को उनके पास डिलिवरी एक्जिक्यूटिव से पार्सल रिसीव हुआ। जब उन्होंने पार्सल खोला तो उसमें एक पत्थर के अलावा दो टॉय कैमरा मौजूद थे।
पढ़ें- Facebook Comment भी होंगे रंगीन, ऐसा होगा नया लुक

विनय ने अपना दर्द बयान करते हुए बताया कि जब उन्होंने कस्टमर केयर को कॉल किया, तो उन्हें वहां से भी कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिला। कस्टमर केयर से कहा गया कि उनके दिए गए पते पर DSLR Camera भी शिप किया गया है। इसके बाद जब विनय ने डिलिवरी एक्जिक्यूटिव को फोन कर पूछा, तो उसने भी पार्सल न खोलने की बात कही। इसके बाद विनय ने पूरे मामले की शिकायत एलबी नगर पुलिस थाने में दर्ज करा दी है।
पढ़ें- Mail में ये एक गलती बना सकती है आपकी नेगेटिव इमेज
पुलिस का इस पूरे मामले पर कहना है कि केस सायबर क्राइम पुलिस को सौंप दिया गया है और फिलहाल जांच की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








