5 इंच स्क्रीन, 2जीबी रैम स्मार्टफोन सिर्फ 8,199 रुपए में
घरेलू स्मार्टफोन मेकर आईबॉल ने लो कॉस्ट रेंज के अंदर अपना एक नया स्मार्टफोन बाजार में उतारा है, एंडी 5M एक्जॉटिक को कंपनी ने 8,199 रुपए में पेश किया है, कंपनी के अनुसार इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है 2 जीबी रैम जो वाजिब दामों में यूजर को मिलेगी।
पढ़ें: जानिए वाट्स एप की 5 बेहतरीन टिप्स

इसके अलावा एंडी 5 एस में 16 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है, ड्युल सिम लैस आईबॉल एंडी 5 एम में एंड्रायड का 4.4 किटकैट ओएस दिया गया है, कंपनी के अनुसार इसे एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप में अपग्रेड कर सकते हैं। फोन में लगी 5 इंच की क्यूएचडी स्क्रीन 540x960 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है साथ में 220 पिक्सल पर इंच स्क्रीन में रेज्यूलूशन सपोर्ट दिया गया है।
पढ़ें: जानिए वाट्स एप की 5 बेहतरीन टिप्स

पॉवर की बात करें तो फोन में क्वॉड कोर 1.3 गीगाहर्ट कॉर्टेक्स ए 7 प्रोसेसर लगा हुआ । कैमरे फीचरों पर नजर डालें तो एंडी में मेप 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा लगा हुआ है साथ में बीएसआई सेंसर और लिड फ्लैश की मदद से आप कम रोशनी में भी फोटो खींच सकते हैं।
सेल्फी के लिए 3.2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा लगा हुआ है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

कनेक्टीविटी के लिए यूजर को फोन में 3जी, वाईफाई, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ, माइक्रोयूएसबी, जीपीएस, एफएम रेडियो रिकार्डिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में 2000 एमएएच की बैटरी लगी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications