ये कंपनी लाई 70GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान
भारत में इस समय सभी टेलीकॉम कंपनियों में कड़ा कॉम्पिटीशन चल रहा है। एयरटेल, जियो, वोडाफोन और आइडिया जैसे कंपनियां अपने यूजर्स के लिए हर रोज नए-नए प्लान पेश कर रही हैं। पिछले कुछ समय में कई कंपनियों ने अपने पुराने प्लान में फेरबदल कर दोबारा पेश किए हैं। रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए नया प्लान पेश किया है। आइडिया के इस प्लान की कीमत 398 रुपए है। इस प्लान में यूजर्स को 70GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

आइडिया सेल्यूलर ने एक बार फिर से अपने प्लान को अपडेट किया है। कंपनी के 398 के प्लान को अलग-अलग सर्किल में पेश किया गया है, जहां इसकी वैलिडिटी भी अलग-अलग है। आंध्रप्रदेश में इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है, वहीं दूसरे सर्किल में ये प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। सर्किल के हिसाब से 398 रुपए के इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1GB 3G/4G डेटा मिलेगा।
ये भी देखें- दो दिन तक चलने वाली बैटरी के साथ Nokia 2 के प्री ऑर्डर शुरू
आइडिया के 398 रुपए के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। हालांकि बाकी प्लान की तरह 398 रुपए के इस प्लान में यूजर्स को फ्री मैसेज का फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा आइडिया के पास एक 349 रुपए का भी प्लान है, जिसके तहत 28 दिनों की वैधता के साथ 28 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 100 SMS भी फ्री मिलेंगे।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications