Home
News

भीड़ में किसी को भी ढूंढ़ सकता है यह एप्प

By Rahul

फिल्मों में कई बार आपने देखा होगा कि पुलिस के डर से भागता हुआ अपराधी चकमा देने के लिए लोगों की भीड़ में शामिल हो जाता है और पुलिस की गिरफ्त से बच निकलता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एक सॉफ्टवेयर उसे ढूंढ़ निकालेगा। शोधकर्ताओं ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित किया है, जो भीड़ में भी हर व्यक्ति को अलग से पहचान सकता है। आईडीट्रैकर नामक यह सॉफ्टवेयर पशुओं का पीछा करने में सक्षम पाया गया है।

पढ़ें: सैमसंग ने लांच किया अपना खुद का ऑपरेटिंग सिस्‍टम

अलग-अलग पशुओं की विशेष पहचान जैसे कि आकार, बनावट और पैरों के निशान के माध्यम से यह सॉफ्टवेयर उनकी पहचान करने में सफल साबित हुआ है। स्पेनिश नेशनल रिसर्च काउंसिल (सीएसआईसी) के अल्फोंसो पेरेज एस्क्यूडेरो ने कहा, "बहुत जल्द यह प्रयोग में लाया जाएगा। लंबे समय से चल रहे प्रयास के बाद हमारे द्वारा विकसित की गई यह विधि भीड़ में लोगों की पहचान करने के काम में आएगी।

भीड़ में किसी को भी ढूंढ़ सकता है यह एप्प

सीएसआईसी के गोंजालो जी. डे पोलाविएजा ने कहा, "आगे जाकर यह विधि अलग-अलग इंसानों के स्वभाव को समझ पाने में भी मददगार साबित होगी। शोधकर्ता इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग मछलियों, चीटियों, चूहों सहित कई प्रकार के पशुओं पर कर चुके हैं और सकारात्मक संकेत मिले हैं। यह शोध विज्ञान-पत्रिका 'नेचर मेथड्स' में प्रकाशित हुई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X