Home
News

मूवी टिकट से भी कम है इस Mobile की कीमत

By Neha

स्मार्टफोन मार्केट में यूजर्स सबसे ज्यादा मिड और स्टार्डिंग रेंज प्राइस कैटेगिरी में स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं। वहीं, फीचर फोन की बात करें, तो यहां भी यूजर्स बजट फीचर फोन खरीदना पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए मोबाइल निर्माता कंपनियां काफी सस्ते फोन बनाने पर जोर दे रही हैं।

यूके बेस्ड कंपनी iKall ने सबसे सस्ता फीचर फोन iKall K71 लॉन्च कर दिया है। iKall K71 फोन की कीमत 249 रुपए है। इस कीमत के साथ ये अब तक का सबसे सस्ता मोबाइल फोन बन गया है, जिसकी कीमत एक मूवी टिकट से भी कम है।

मूवी टिकट से भी कम है इस Mobile की कीमत

iKall K71 फोन में साधारण फोन वाले फीचर्स दिए गए हैं। आइकाल का ये फोन 800 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन पर 4 घंटे का टॉकटाइम और 24 घंटे स्टैंडबाय टाइम देता है। आइकाल का ये फोन सिंगल सिम के साथ आता है। फोन में 1.4 इंच का मोनोक्रोम TFT 96*68 डिसप्ले दिया है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो आइकाल के इस फोन में 32 MB RAM दी गई है। डेटा स्टोरेज के लिए फोन में 64MB इंटरनल मैमोरी दी गई है। ये फोन एफएम, रेडियो, टॉर्च और कैलकुलेटर जैसे अन्य फीचर के साथ आता है। यह फोन सिंगल सिम है सिर्फ 2जी नेटवर्क सपोर्ट करता है। आइकाल कंपनी इस फोन के साथ में 1 साल की वारंटी दे रही है।

कंपनी ने इस फोन को लॉन्च करते समय कहा कि ये फोन भारत के टियर 3 और टियर 4 शहरों में फीचर फोन रखने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन को रेड, येलो, ब्लू और डार्क ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया है।

मूवी टिकट से भी कम है इस Mobile की कीमत


अगर आप iKall K71 फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि कि ये फोन शॉपक्लूज वेबसाइट पर 249 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइकाल के71 की 249 रुपए कीमत सिर्फ लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए है।

आइकाल K71 के 1000 एमएएच की बैटरी वेरिएंट को अमेजन इंडिया से 339 रुपए में खरीदा जा सकता है। 1000 एमएएच बैटरी वेरिएंट में 32 MB रैम और 64 MB इंटरनल स्टोरेज दियाहै। फोन के इस वेरिएंट में प्रायमरी कैमरा भी दिया गया है।

Feature Phones under Rs. 600

याद हो कि हाल ही में स्वदेशी मोबाइल कंपनी वीवा ने अपने पहला फीचर फोन Viva V1 लॉन्च किया था। ये एक फीचर फोन है, जिसकी कीमत 349 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iKall company ne sabse sasta feature phone iKall K71 launch kar diya hai. 800 mah battery wale iss phone ka price 249 Rs hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X