Home
News

2015 में 21 करोड़ हो जाएंगे मोबाइल इंटरनेट यूजर

मोबाइल पर इंटरनेट उपयोग करने वालों की संख्या जून 2015 तक बढ़कर 21.3 करोड़ से अधिक हो जाएगी। यह बात यहां मंगलवार को इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) और आईएमआरबी इंटरनेशनल द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कही गई। 'मोबाइल इंटरनेट इन इंडिया-2014' रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर 2014 में यह संख्या 17.3 करोड़ थी।

पढ़ें: टॉप 10 कूल गैजेट जिन्‍हें आप अनदेखा नहीं कर सकते

रिपोर्ट में कहा गया है कि गांवों में इंटरनेट मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या अक्टूबर 2014 के बाद से 33 फीसदी सालाना की दर से बढ़ते हुए मार्च 2015 तक 4.9 करोड़ और जून 2015 तक 5.3 करोड़ हो जाएगी। दूसरी ओर शहरों में यह संख्या मार्च 2015 तक 14.3 करोड़ हो जाएगी और जून 2015 तक 16 करोड़ हो जाएगी।

2015 में 21 करोड़ हो जाएंगे मोबाइल इंटरनेट यूजर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक औसत उपभोक्ता का मासिक मोबाइल बिल जून 2014 में 439 रुपये रहा है और इसमें मोबाइल इंटरनेट पर खर्च राशि का अनुपात गत वर्ष के 45 फीसदी से बढ़कर इस वर्ष 54 फीसदी हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल इंटरनेट का औसत बिल एक साल में 36 फीसदी बढ़कर 235 रुपये हो गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
In the next six months, India is going to add 40 million mobile internet users, says a new report. The number of mobile internet ...
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X