Home
News

फेसबुक और ट्विटर से टक्‍कर लेगी ये सोशल नेटवर्किंग साइट

देश में शुरू किए गए सोशल नेटवर्किंग साइट वर्ल्डफ्लोट डॉट कॉम को उम्मीद है कि अगले महीने के आखिर तक उसके उपयोगकर्ताओं की संख्या करीब एक करोड़ हो जाएगी। यह सोशल नेटवर्किंग साइट इस क्षेत्र की दिग्गज फेसबुक और ट्विटर को चुनौती दे रही है। वर्ल्डफ्लोट डॉट कॉम के संस्थापक पुष्कर महाटा ने कहा, "अभी हमारे करीब 60 लाख उपयोगकर्ता हैं।

पढ़ें: दुनियां के सबसे महंगे गैजेट जिनमें हीरे और पन्‍ने लगे हुए हैं

जून के आखिर तक यह एक करोड़ हो जाना चाहिए।" वह महाटा टावर्स के भी निदेशक हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पिछले साल जून में शुरू की गई थी। महाटा ने कहा कि अतिरिक्त फीचर के कारण यह दुनिया भर में लोकप्रिय हो रही है। उन्‍होंने साइट के बारे में जानकारी देते हुए बताया वर्ल्डफ्लोट पर वह सभी कुछ कर सकते हैं, जो आप फेसबुक पर कर सकते हैं, लेकिन उसके अतिरिक्त हमारे पास कई अन्य फीचर हैं।

फेसबुक और ट्विटर से टक्‍कर लेगी ये सोशल नेटवर्किंग साइट

जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण है वर्चुअल गेम।" उन्होंने कहा कि साइट को मिल रही लोकप्रियता के कारण कुछ वेंचर फंड ने इसे खरीदने की भी पेशकश की है। और इसके लिए 30 करोड़ डॉलर तक की बोली लगाई है। उन्होंने पेशकश करने वाले के नाम का खुलासा नहीं किया।

पढ़ें: नोकिया ने लॉन्च किया 3900 रुपए में सोशल नेटवर्किंग फोन आशा 210

उन्होंने हालांकि कहा कि अभी उनकी साइट को बेचने की योजना नहीं है। साइट में दिए गए विशेष फीचर के बारे में महाटा ने कहा कि वर्ल्डफ्लोट पर 'ट्रीजर हंट गेम' विकल्प में नेटवर्किं ग करते हुए पैसे कमाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता के जरिए 10 हजार रुपये तक कमाए जा सकते हैं। इसके लिए हालांकि 100 रुपये का एक टिकट खरीदना होगा।

वर्ल्‍डफ्लोट साइट में एकाउंट बनाने के लिए क्लिक करें

<center><center><iframe width="600" height="360" src="http://www.youtube.com/embed/bh8UlOpRO6g?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center>

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X