अमेरिकियों को ऑनलाइन मिल रहा है देशी घी का तड़का
घी शब्द सुनते ही आपको इंडिया याद आता है। घी सबसे पहले इंडिया में बनाया और इस्तेमाल किया गया था। अब भारत और उसके करीबी देशों में व्यंजनों के लिए घी का उपयोग किया जाने लगा है। आपको बता दें कि विदेशी लोग भी घी को पसंद करने लगे हैं और ग्लोबल लेवल पर इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। भारत के बाहर देशी घी का तड़का पहुंचाने में टेक्नोलॉजी अहम भूमिका निभा रही है।

विदेशों में भारतीय उत्पाद जैसे घी, साबुन ब्रांड, ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट और ट्रेडिशन फूड की तेजी से मांग बढ़ रही है। अमेरिका और यूरोप में देशी घी को काफी पंसद किया जा रहा है। अपने विदेशी ग्राहकों तक घी पहुंचाने का काम ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन कर रही है। अमेजन भारतीय ट्रेडिशनल फूड प्रोडक्ट को ग्लोबल स्तर पर बेच रहा है। हाल ही में अमेजन ने बंगाल की तन्तुजा साड़ी को भी ग्लोबल प्लेटफार्म पर बेचना शुरू किया है।
ये भी देखें- युवती ने बताई आपबीती, टिंडर ने कैसे खोल दिए उसके सारे राज
हालांकि इस काम में अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट भी शामिल है। आपको बता दें कि विदेशों में रहने वाले भारतीय तो घी को खाने-पीने में उपयोग करते हैं, साथ ही विदेशी देशी घी का इस्तेमाल बुलेट प्रूफ कॉफी बनाने में करते हैं। देशी घी से तैयार बुलेट प्रूफ कॉफी हेल्थ ट्रेंड बन गई है। इसका इस्तेमाल कार्बोहाइड्रेड घटाने और कॉफी के फ्लेवर को बढ़ाने में किया जाता है। अब आप ये कह सकते हैं कि आपका अपना देशी घी इंटरनेशनल हो चुका है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications