Home
News

Infinix Hot 9 की पहली सेल आज, 5000 mAh की बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन

Infinix Hot 9 को आज पहली बार सेल में बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को बिक्री के लिए भी पेश किया जा रहा है। इस फोन तो फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा।

Infinix Hot 9 की पहली सेल आज, 5000 mAh की बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन

आपको बता दें कि यह एक बजट स्मार्टफोन है। इस फोन की कीमत कंपनी ने कम रखी है और फीचर्स काफी बेहतरीन है। इस फोन का पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत 8,499 रुपए है।

इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है लेकिन ये फिलहाल इंडोनेशिया में ही उपलब्ध है। भारत में अभी सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट की बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि इसके इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कलर वेरिएंट और ऑफर

इस फोन को कंपनी ने Ocean Waves और Violet में पेश किया है। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक यूज़र्स को मिलेगा। इसके अलवा एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिए भी 5% का डिस्काउंट यूज़र्स को आज इस फोन को खरीदने पर मिलेगा।

इस फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इन दोनों फोन में कंपनी ने होल पंच एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले दिया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने 2.0 गीगाहर्ट्ज़ हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर का इस्तेमाल प्रोसेसर के तौर पर किया है।

5000 एमएएच की बैटरी

Infinix Hot 9 में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है। कंपनी ने दावा किया है कि ये बैटरी 30 घंटे तक 4जी टॉकटाइम के साथ-साथ 130 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक, 13 घंटे गेमिंग और 19 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है। इसके अलावा Infinix Hot 9 में कंपनी ने रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सेंसर दिया है। कनेक्टिविटी के लिए भी इस फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5, 3.5एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी ओटीजी, वॉयस वाई-फाई और एफएम रेडियो की सुविधाएं दी गई है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

Infinix Hot 9 की बात करें तो इस फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का भी कैमरा सेटअप वैसा ही है जैसा कि Infinix Hot 9 Pro का है। इस फोन में भी कंंपनी ने 13 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन में ट्रिपल एलईडी फ्लैश दिया गया है। इन दोनों फोन के कैमरा सेटअप को बेहतर बनाने के लिए इसमें कस्टम बोकेह, एआई एचडीआर, एआई 3डी ब्यूटी जैसे बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Infinix Hot 9 is being put on sale for the first time today. This smartphone was launched a few days ago. Now this phone is also being offered for sale. This phone will then be sold through Flipkart. The first variant of this phone is 4 GB RAM and 64 GB storage. The price of this phone is 8,499 rupees.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X