Home
News

इंटरनेट पर तहलका मचा देगी ये टेक्नॉलोजी, 1 सेकेंड में डाउनलोड होगी फुल HD मूवी

By Neha

अगर आप इंटरनेट स्पीड से परेशान हैं और सोचते हैं कि भारत में कब 5जी नेटवर्क आएगा, तो बता दें कि दुनिया जल्द ही उस टेक्नोलॉजी से रूबरू हो सकती है, जो इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा देगी। साइंटिस्ट ने हाल ही में एक ऐसी तकनीक खोजी है, जिसमें यूजर्स एक सेकेंड में तीन मूवी डाउनलोड कर सकेंगे।

इंटरनेट पर तहलका मचा देगी ये टेक्नॉलोजी, 1 सेकेंड में डाउनलोड होगी फुल HD मूवी

पढ़ें- कब जाएगी लाइट और कितना आएगा बिल, ये इंडियन ऐप देंगे हर जानकारी

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, एंडहोवेन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलजी के प्रफेसर टॉन कूनन ने कहा कि इस टेक्नोलॉजी में वह वायरलैस तरीके से जानकारी ट्रांसफर करने के लिए लाइट की किरणों का यूज कर रहे हैं और हर किरण हाई कैपेसिटी वाले चैनल के रूप में अहम भूमिका निभा रही है। ये ठीक वैसी ही है, जैसे बिना फाइबर के ऑप्टिकल फाइबर, जिससे अभी तक 112 गिगाबाइट प्रति सेकंड की स्पीड मिल चुकी है।

पढ़ें- Vodafone ऑफर: 348 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1GB डेटा डेली

बता दें कि ये स्पीड उतनी ही है, जिसमें हर सेकेंड 3 फूल मूवी को डाउनलोड किया जा सकता है। लाइट एंटीना अलग-अलग ऐंगल्स पर दिखाई नहीं देने वाली कई वेवलेंथ्स को रेडिएट करता है। अगर एक यूजर का स्मार्टफोन या टैबलेट एक एंटीना की साइटलाइन से दूर होता है, तो दूसरे से जुड़ जाता है। ये इंफ्रारेड वेवलेंथ्स यूजर की आंखों तक नहीं पहुंचती, यानी ये उपयोग करने की दृष्टि से सुरक्षित है। इस सिस्टम की मेंटेनेंस और पॉवर यूज की चिंता भी नहीं करनी पड़ती, हर यूजर को उसका अलग एंटिना मिलता है।

पढ़ें- ट्विटर पर ब्लू टिक पाना है इतना आसान, फॉलो करें ये स्टेप्स

इस टेक्नोलॉजी के आने के बाद इससे मिलने वाले फायदे पर टॉन कूनन ने कहा कि इससे हर यूजर्स को बिना शेयर करे पूरी कैपेसिटी मिलेगी। इस तकनीक में पॉवर की भी कम खपत होती है। इससे भी बड़ा फायदा ये है कि ये किरणें किसी भी वॉल्स के बाहर भी नहीं जा सकती और कोई और आपका नेटवर्क शेयर नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह इस टेक्नोलॉजी पर अभी काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि इसे अगले पांच साल में पूरी दुनिया में पेश कर दिया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Infrared Wi-Fi may let you download 3 movies in one second. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X