10 डॉलर में बिक रहे हैं, इंस्टाग्राम से लीक हुए सेलेब्रिटी के कॉन्टेक्ट
हाल ही में फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम हैकर्स के निशाने पर आ गया था। हैकर्स एक बग की मदद से इंस्टाग्राम पर मौजूद सेलेब्रिटी की निजी जानकारी जैसे मेल आईडी कॉन्टेक्ट नंबर वगैरह लीक कर रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद इंस्टाग्राम ने जानकारी दी थी कि इंस्टाग्राम से बग को हटा लिया गया है। अब इससे जुड़ी जानकारी हाल ही में सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि साइट से लीक सेलेब्स के डीटेल्स 10 डॉलर में बेचे जा रहे हैं।

The Verge की में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम से बग को हटाने के कुछ ही घंटों बाद हैकर्स ने एक सर्चेबल डेटाबेस तैयार कर लिया है, जिसमें इंस्टाग्राम से लीक की गई सेलेब्रिटी की निजी जानकारी मौदूज है। हैकर्स इस जानकारी को 10 डॉलर पर सर्च में बेच रहे हैं। हैकर्स ने इंस्टाग्राम से लीक जानकारी वाले 1000 अकाउंट की लिस्ट बनाई है, जिसमें 50 ऐसे अकाउंट डिटेल हैं, जो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाते हैं।
पढ़ें- Xiaomi Redmi Note 4 लेक ब्लू एडिशन इंडिया में लॉन्च, आज पहली सेल
बता दें कि इंस्टाग्राम की तरफ से अभी तक सिर्फ ये जानकारी सामने आई है कि बग को हटा लिया गया है, लेकिन ये नहीं बताया गया है कि इस बग से कितने अकाउंट प्रभावित हुए हैं और किन-किन सेलेब्रिटी के अकाउंट पर सेंध लगाई गई है। वहीं हैकर्स का कहना है कि उनके पास करीब साठ लाख यूजर्स की निजी जानकारी है, जिन्हें हैकर्स ने हैकर्स ने Doxagram वेबसाइट पर पोस्ट कर दिया था। शुक्रवार 5.30 से ये वेबसाइट बंद हो गई है, लेकिन इसके बाद भी वेबसाइट पर जानकारी नजर आ रही है।
पढे़ं- Facebook पर मार्क जुकरबर्ग को नहीं कर पाएंगे ब्लॉक, ये है वजह
जिन सेलेब्रिटी की जानकारी अभी भी वेबसाइट पर नजर आ रही है, उनमें ये नाम शामिल हैं।
पढ़ें- इंडिया में आया एक और रैनसमवेयर, सरकार ने जारी किया अलर्ट

एक्टर्स-: Emma Watson, Emilia Clarke, Zac Efron, Leonardo DiCaprio, Channing Tatum.
म्यूजिशियन-: Harry Styles, Ellie Goulding, Victoria Beckham, Beyoncé, Lady Gaga and Rihanna, Taylor Swift, Katy Perry, Adele, Snoop Dogg, Britney Spears.
एथलीट्स-: Floyd Mayweather, Zinedine Zidane, Neymar, David Beckham, Ronaldinho.


Click it and Unblock the Notifications








