इंस्टाग्राम ने यूज़र्स का डेटा चोरी करने वाले इस ऐप को करेगा बंद
अगर आप इंस्टाग्राम यूज़ करते हैं तो ये ख़बर आपके लिए जरूरी है। फेसबुक की आधिन सोशल मीडिया ऐप इंस्टग्राम ऐप ने अपने यूज़र्स के डेटा को चुराने वाली ऐप Like Patrol ऐप को बंद करने जा रहा है। Engadget की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिस भी इंस्टाग्राम यूज़र्स ने Like Patrol ऐप को डाउनलोड किया है, उनके डेटा को चोरी किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम ने बंद किया ऐप
दरअसल, ये ऐप दूसरे इंस्टाग्राम यूज़र्स के एक्टिविटी की जानकारी देता है। इसके लिए और इसकी वजह से Like Patrol इंस्टाग्राम यूज़र्स के डेटा को इक्कठा करती है। इंस्टाग्राम काफी दिनों से इस ऐप की गतिविधियों पर अपनी नजर बनाए हुए था। अब आखिरकार इस ऐप को कंपनी बंद करने जा रही है। Cnet की एक रिपोर्ट के अनुसार अपने नियमों का उल्लंघन करने की वजह से इस ऐप को बंद करने का आदेश भेज दिया है।
इंस्टाग्राम ने इस आदेश को भेजने के बाद कहा है कि अब Like Patrol किसी भी इंस्टाग्राम यूज़र का डेटा इकट्ठा नहीं कर पाएगा। इस कदम को उठाने के बाद इंस्टाग्राम का मुख्य कंपनी फेसबुक के एक प्रवक्ता ने सीनेट को बताया कि हमारी नियमों और नीतियों को पालन ना करने या उसका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ हम काफी सख्त हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई करते हैं। Like Patrol भी हमारे यूज़र्स को डेटा को चोरी कर रहा था इसलिए हम उस ऐप के खिलाफ उचित कार्यवाई कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम ने बटा दिया Following टैब
इंस्टाग्राम में हाल ही में एक नया बदलाव भी हुआ है। इंस्टाग्राम ने अभी कुछ ही दिन पहले अपने प्लेटफॉर्म से फॉलोविंग टैब को हटा दिया है। आप पहले इस ऐप के अपने अकाउंट फॉलोविंग का एक टैब देखते होंगे, कंपनी ने अक्टूबर के पहले हफ्ते से उस टैब को हटा दिया है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम ने 2011 में अपने प्लेटफॉर्म में इस फॉलो टैब को लॉन्च किया था।
इंस्टाग्राम की अन्य ख़बरों समेत किसी भी ऐप और स्मार्टफोन या तकनीकी दुनिया की किसी भी लेटेस्ट ख़बरों को पढ़ने और जानने के लिए हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहें। आप हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करके भी इस तरह की ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे हेलो अकाउंट को भी लाइक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








