Home
News

Intex दे रहा है 1 साल की फोन स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी

By Neha

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने एक्वा सीरिज में दो नए स्मार्टफोन Aqua Lions X1 और Aqua Lions X1+ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन फोन के साथ कंपनी अपने ग्राहकों को 1 साल की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी ऑफर भी दे रही हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन को भी स्टार्टिंग रेंज में पेश किया है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन की कीमत फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Intex दे रहा है 1 साल की फोन स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी

इंडिया में स्टार्टिंग रेंज से मिड बजट में स्मार्टफोन खरीदने वाला एक बड़ा वर्ग है। कंपनी ने Aqua Lions X1 स्मार्टफोन को 7,499 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया है और Aqua Lions X1+ की कीमत 8,499 रुपए है। दोनों फोन में शटरप्रूफ डिस्प्ले दिया गया है। 1 साल तक स्क्रीन में किसी तरह की टूट-फूट होने पर कंपनी स्क्रीन रिप्लेस करने का ऑफर दे रही है। बात करते हैं, इनके स्पेक्स के बारे में।

पढे़ं- Amazon Sale: नोकिया, लिनोवो, शाओमी और मोटो स्मार्टफोन पर 15% की छूट

लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपने फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। अब इंटेक्स भी इस रेस में शामिल हो गया है। Aqua Lions X1 और Aqua Lions X1+ में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फिंगर प्रिंट सेंसर के जरिए फोटो क्लिक और कॉल रिसीव किया जा सकता है।

पढ़ें- 9 बिलियन डॉलर में Apple कंपनी को खरीदेगा Google, जानिए क्‍या है पूरा माज़रा ?

Aqua Lions X1 और Aqua Lions X1+ स्मार्टफोन एंड्राइड नौगट पर आधारित हैं। फोन में 5.2-इंच का HD IPS डिसप्ले दिया गया है। Aqua Lions X1 में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, वहीं Aqua Lions X1+ में 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। दोनों ही फोन में 128जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

पढ़ें- स्मार्टफोन में Popup Notifications से हैं परेशान, ऐसे करें ब्लॉक

Aqua Lions X1 और Aqua Lions X1+ में डुअल एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन में 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है।

पढ़ें- 4.7 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy J2(2017) इंडिया में लॉन्च

फोन में कुछ ऐप यूजर्स को प्री इंस्टॉल मिलेंगे, जिसमें डाटाबैक ऐप भी शामिल है। कंपनी ने इस फोन को ब्लू, ब्लैक और Champagne कलर वेरिएंट में पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Intex Aqua Lions X1 and Aqua Lions X1+ smartphones launched in india. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X