Home
News

बस थोड़ा इंतजार और जल्‍द आ रहे हैं 2,000 रुपए के स्‍मार्टफोन

क्‍या आपकों अपने पड़ोसी और दोस्‍त के स्‍मार्टफोन को देख-देख कर रोज चिढ़ होती मचती है तो बस थोड़ा इंतजार और कर लीजिए क्‍योंकि जल्‍द भारत में 1500 रुपए में स्‍मार्टफोन लांच होने वाला हैं।, जी हां आप बिल्‍कुल सही सुन रहे हैं फायरफॉक्‍स भारत में स्‍पाइस और इंटेक्‍स के साथ मिलकर 1500 रुपए में स्‍मार्टफोन लांच करने वाले है जिसमें फॉयरफॉक्‍स ओएस इंस्‍टॉल होगा।

पढ़ें: 2000 से कम दामों में मिल रहे हैं ये 10 फोन

नए फॉयरफॉक्‍स स्‍मार्टफोन के बारे में बात करने हुए इंटेक्‍स मोबाइल के बिज़नेस हेड संजय कुमार ने बताया कंपनी ने फायरफॉक्‍स ओएस पर रन करने वाले स्‍मार्टफोन भारत में लांच करने के लिए मोजिला के साथ एक करार किया है इस करार से वे बहुत उत्‍साहित है, जिसकी मदद से भारत में वे सस्‍ते स्‍मार्टफोन पेश करके ज्‍यादा से ज्‍यादा उपभोक्‍ताओं को अपने ओंर खींच सकेंगे।

पढ़ें: अपने फोन को वॉयरस से कैसे रखें सुरक्षित ?

बस थोड़ा इंतजार और जल्‍द आ रहे हैं 2,000 रुपए के स्‍मार्टफोन

अभी तक 2000 रुपए में जो भी फोन इंडिया मार्केट में उपलब्‍ध हैं वे सभी फीचर फोन हैं जिनमें ज्‍यादा से ज्‍यादा एफएम और टार्च जैसे फीचर दिए गए हैं लेकिन मोजिला के फॉयरफॉक्‍स स्‍मार्टफोन में न सिर्फ यूजर इंटरनेट चला पाएबा बल्‍कि इसमें एपलीकेशन डाउनलोड करने का ऑप्‍शन भी होगा।

इंटेक्‍स के अलावा स्‍पाइस मोबाइल भी मोजि़ला के साथ मिलकर सस्‍ते स्‍मार्टफोन लांच करेगी। स्‍पाइस के कोफाउंडर और सीईओ दिलीप मोदी ने कहा हमें फायरफॉक्‍स के साथ अपने स्‍मार्टफोन लांच करने में बेहद खुशी हो रही है साथ ही हम इसकी मदद से अपने उपभोक्‍ताओं को कम कीमत में बेहतर तकनीक दे पाएंगे। इन स्‍मार्टफोन्‍स की कीमत इतनी कम होगी कि ये फीचर फोन की जगह आसानी से ले सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X