10 सितंबर को लॉन्च होगा iPhone 11, एप्पल ने भेजे मीडिया इनवाइट्स
एप्पल कंपनी ने सितंबर में होने वाले अपने वार्षित इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजना शुरू कर दिया है। एप्पल इस साल 10 सितंबर को अपना एनुअल इवेंट आयोजित करने वाला है। आपको बता दें कि साल 2012 से एप्पल कंपनी हर साल अपने एनुअल इवेंट पर आईफोन का नया अपग्रेड वर्जन लॉन्च करती है। इस बार भी एप्पल ऐसा ही कुछ करने वाली है।

10 सिंतबर को एप्पल का वार्षिक इवेंट
एप्पल कंपनी इस बार अपने एनुअल इवेंट में आईफोन 11 को लॉन्च कर सकती है। पिछले साल भी कंपनी ने अपने एनुअल इवेंट में आईफोन के नए वर्जन को लॉन्च किया था। इस वजह से इस बार भी इस बात की पूरी उम्मीद है कि कंपनी अपने इस एनुअल इवेंट में आईफोन 11 को लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने उस खास इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भी भेज दिए हैं। इसका मतलब कि 10 सितंबर दिन मंगलवार को जरूर कुछ ना कुछ बहुत ही खास देखने को मिल सकता है।
आपको बता दें कि पिछले साल कंपनी ने अपने आईफोन का नाम आईफोन 10 ना रखकर आईफोन एक्स रखा था लेकिन इस बार कंपनी अपने आईफोन का नाम आईफोन 11 या आईफोन प्रो रख सकती है। इस बार के नए आईफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की भी पूरी उम्मीद है। कंपनी 10 सितंबर को न्यूयॉर्क के एप्पल पार्क कैंपस के स्टीव जॉब्स थियेटर में इवेंट को आयोजित करेगी।
आईफोन 11 के लॉन्च होने की संभावना
आईफोन 11 में होने वाले कुछ बड़े बदलाव की बात करें तो उसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप, वाइड एंगल लेंस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, पॉप-अप कैमरा जैसी कुछ चीजें हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईफोन 11 वायरलैस चार्जिंग के साथ भी पेश किया जा सकता है। हालांकि एप्पल ने कुछ वक्त पहले ऐलान किया था कंपनी अपने पहले 5G फोन को साल 2020 में लॉन्च करेगी। इसका मतलब साफ है कि आईफोन 11 में 5G क्षमता तो नहीं होगी।
हालांकि अब देखना होगा कि 10 सितंबर को अपने वार्षिक इवेंट में एप्पल कंपनी आईफोन 11 में किन-किन फीचर्स को शामिल करती है। एप्पल कंपनी के लिए भारत में पिछले एक-डेढ़ साल में कुछ यूज़र्स का आकर्षण कुछ कम हुआ है। इसका कारण भारतीय मार्केट में आने वाली वनप्लस जैसी प्रीमियम स्मार्टफोन कंपनियां है।
इन कंपनियों ने कम कीमत में फ्लैगशिप प्रीमियस स्मार्टफोन्स को लॉन्च करके लोगों को अपनी तरफ काफी आकर्षित किया है। इसका सीधा नुकसान एप्पल कंपनी को झेलना पड़ा है और पड़ रहा है। ऐसे में एप्पल कंपनियों को इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए अपने फोन में फीचर्स और कीमत को तय करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








