जानिए क्यों Delhi-NCR में आउट ऑफ स्टॉक हुआ iPhone 14 Pro

iPhone 14 Pro: ट्रेंडफोर्स के आंकड़ों के मुताबिक, आईफोन 14 प्रो ( iPhone 14 Pro ) की मांग एप्पल ( Apple ) की उम्मीद से काफी ज्यादा है । पहले कंपनी को लगा iPhone 14 Pro की मांग 50% होगी पर ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है क्योंकि इसकी मांग 60% से 65% हो गई है।
राजीव चंद्रशेखर ने मांगी Apple से रिपोर्ट
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि उन्होंने ऐप्पल से दिल्ली में स्टोर्स की रिपोर्ट पर फर्म के iPhone 14 Pro के स्टॉक से बाहर होने की रिपोर्ट पर बात की है। मंत्री ने यह भी कहा कि आईफोन 14 प्रो की मांग में बढ़त हुई है और Apple इसको स्टॉक पूरा करने की कोशिश कर रहा है । साथ ही उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने Apple से बात की है और उन्होंने कहा है कि iPhone14 की मांग भारत में पूरी की जा रही है, iPhone14 Pro की मांग बढ़ी है और हम इसपर काम कर रहें है।
बढ़ रही है iPhone 14 Pro की डिमांड
भारत में दिवाली के दौरान 14 प्रो और प्रो मैक्स मॉडल की मांग बढ़ी है, जिससे मॉडल में कमी आई है। पिछले महीने, आईफोन 14 प्रो और प्रो मैक्स ( iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max ) मॉडल नई दिल्ली के गफ्फार मार्केट में कंपनी की कीमत से 12,000-15,000 रुपये अधिक पर उपलब्ध थे। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रो मॉडल मेनलाइन और ऑनलाइन चैनलों दोनों के पास स्टॉक से बाहर हो गए है।
iPhone 14 Pro : स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 14 Pro 6.1 इंच की डिस्प्ले के साथ पर्पल रंग में काफी स्टाइलिश लग रहा है, बता दें कि iPhone 14 Pro मॉडल में कंपनी ने 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। साथ ही इस डिवाइस को लेटेस्ट A16 बायोनिक चिपसेट के साथ उतारा गया है।
iPhone 14 Pro: कैमरा
कैमरा की बात करें तो iPhone 14 Pro में 48MP का कैमरा दिया गया है जिसमें क्वॉड कोर पिक्सल सेंसर लगा हुआ है। Apple का कहना है ये आईफोन 13 प्रो के सेंसर से 65% ज्यादा बड़ा है साथ ही इसमें 24mm की फोकल लेंथ मिलती है जिसकी वजह से मेन कैमरा लो लाइट में भी 2x बेहतर फोटो लेता है इसके साथ ही आपको सिनेमाई वीडियो को अब 4K रिज़ॉल्यूशन मिलता है। इसमें 16 बिलियन ट्रांसिसटर्स लगे है और इसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। iPhone 14 Pro रंगों में स्पेस ब्लैक, सिल्वर, गोल्ड और डीप पर्पल शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








