iPhone SE 2: 2020 मार्च में होगा लॉन्च, पहले 6 महीने में 2 करोड़ आईफोन बेचने का टारगेट
एप्पल कंपनी मार्च तक अपना एक नया स्मार्टफोन iPhone SE 2 मार्केट में लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन के लिए एप्पल कंपनी एक नया खास टारगेट रखा है। एप्पल कंपनी ने कहा है कि वो इस आईफोन को लॉन्च करने के 6 महीने बाद तक में 2 करोड़ यूनिट बेचेंगे। एप्पल कंपनी ने iPhone SE 2 के 2 करोड़ यूनिट को लॉन्च के 6 महीने के अंदर में बेचने का लक्ष्य रखा है।

एप्पल का नया आईफोन
हालांकि एप्पल कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि वो अगर सबकुछ उनकी योजना के हिसाब से चला को वो इस आईफोन को लॉन्च करने के 6 महीने बाद तक 2 नहीं बल्कि 3 करोड़ स्मार्टफोन बेच सकते हैं। एप्पल इनसाइडर में बुधवार को एक रिपोर्ट छपी थी, जिसमें इन सभी बातों का खुलासा हुआ है। उस रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल के विशेषज्ञ मिंग-ची-कू ने जानकारी देते हुए कहा है कि मार्च 2020 तक में iPhone SE 2 को लॉन्च किया जाएगा और उसके 6 महीने बाद तक उस आईफोन के 2 करोड़ यूनिट को बेचा जाएगा।
उन्होंने कहा है कि हमने 2 करोड़ यूनिट बेचने का टारगेट रखा है लेकिन सबकुछ प्लान के मुताबिक चलता रहा तो 3 करोड़ यूनिट्स भी बेच सकते हैं। आपको बता दें कि एप्पल कंपनी का आने वाला ये नया स्मार्टफोन काफी खास होने वाला है। इस स्मार्टफोन में जिस मदरबोर्ड का इस्तेमाल होगा वो 10 लेयर्स के सब्सट्रेट से लैस होगा। इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हाल ही में लॉन्च हुए नए आईफोन 11 में भी किया गया था। इस डिवाइस के बारे में कंपनी और एप्पल के विशेषज्ञ मिंग-ची-कू उम्मीद है कि ये डिवाइस लोगों को पसंद आएगा और लोग इसे खरीदेंगे।
iPhone SE 2 की संभावित स्पेसिफिकेशंस
इस आईफोन के बारे में लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक iPhone SE 2 की डिस्प्ले बैजल लैस होगी। इस आईफोन के डिस्प्ले के टॉप पर एक नॉच दिया जाएगा। इसका नॉच आईफोन एक्स की तरह होगा। इसके अलावा इस आईफोन का डिस्प्ले एज टू एज वाला होगा। इस आईफोन में फेस आईडी फीचर भी होगा। इस फोन की रेंडर इमेज को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फोन में कंपनी फेस आईडी स्कैनिंग टेक्नोलॉजी दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








