Home
News

iPhone SE 3 के बारे में लॉन्च से पहले मिली कुछ जानकारियां

Apple का कॉम्पैक्ट iPhone SE लाइनअप दुनिया के कई हिस्सों में काफी पॉपुलर है। IPhone SE अपनी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए तीसरे फोन पर काम कर रहा है। पहले खबरें आ रही थी कि फोन को साल 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यू iPhone SE को साल 2022 में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को iPhone SE 3 या iPhone SE 2022 कहा जा सकता है।

iPhone SE 3 के बारे में लॉन्च से पहले मिली कुछ जानकारियां

iPhone SE 3 को लेकर कुछ और डिटेल्स सामने आई हैं। पहले भी एक लीक रिपोर्ट में बताया गया था कि ये बजट फ्रेंडली होगा और साथ ही इस फोन में होम बटन नहीं होगा। बता दें कि अब टिप्स्टर Ross Young ने ट्वीट कर बताया है कि अगला LCD iPhone SE (जिसे कंपनी iPhone SE 3 के नाम से लॉन्च कर सकती है) साल 2022 में लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन को 4.7-inch के डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जाएगा। जो लोग छोटी डिस्प्ले को पसंद करते हैं, ये फोन उनके लिए काफी खास होने वाला है। iPhone SE (2020) स्मार्टफोन में 4.7-inch का Retina HD (750×1,334 pixels) डिस्प्ले मिलेगा।

iPhone SE 3 की लीक जानकारी

खैर, कुछ और रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन एसई के अपकमिंग मॉडल में 5जी सपोर्ट होगा। टिप्स्टर ने बताया है कि एप्पल एक और एसई वेरिएंट पर काम कर रही है, जिसकी साल 2023 में लॉन्च होने की संभावना है। ये मॉडल 6.1-inch की स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। जो पंच होल डिस्पले के साथ आएगा। बता दें कि अब तक एप्पल के फोन में नॉच वाला डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन का कॉन्सेप्ट रेंडर पहले ही सामने आ गया है।

रेंडर के मुताबिक, अपकमिंग फोन में LCD डिस्प्ले है, जो कि होल पंच कटआउट के साथ आएगी। स्मार्टफोन की बेजल्स थिन है। साथ ही इसमें एक फ्लैट फ्रेम दिया गया है, जो आईफोन 12 में नोटिस किया गया था। आईफोन एसई 2022 के बैक पैनल पर एक कैमरा हो सकता है, जो एलईडी फ्लैश के साथ अलाइन्ड होगा।

यह आईफोन एसई और आईफोन एसई (2020) जैसा होगा। रेंडर में स्मार्टफोन में होम बटन नहीं दिखाया गया है। यानि हो सकता है कि अपकमिंग मॉडल को बिना होम बटन के पेश किया जाए। रिपोर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन में टच आई फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन पर मिलेगा, जो लेटेस्ट आईपैड एयर में भी देखा गया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple's compact iPhone SE lineup is quite popular in many parts of the world. IPhone SE is working on a third phone, furthering its series. Earlier there were reports that the phone could be launched in the year 2021. But now according to reports, the new iPhone SE will be launched in the year 2022. This phone can be called iPhone SE 3 or iPhone SE 2022.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X