अब अनलॉक iPhone पर भी Apple देगा वारंटी
Apple कंपनी ने अपने फैन्स के लिए एक अच्छी खबर का ऐलान किया है। अब अगर यूजर्स ऐपल आईफोन को दूसरे देश जैसे अमेरिका से खरीदते हैं, तो इन फोन पर कंपनी पूरे एक साल की वारंटी देगी। बता दें कि पहले इंडिया के बाहर से आईफोन खरीदने पर यूजर्स को इन्हें इंडिया में अनलॉक कराना होता था, जिसके बाद फोन की वारंटी खत्म हो जाती थी।

अब अमेरिका से ऐपल के नेक्स्ट जनरेशन के iPhone 8 और iPhone 8 Plus या iPhone X भी खरीदने पर एक साल की वारंटी मिलेगी। हालांकि ये वारंटी सिर्फ विदेश से खरीदे गए अनलॉक आईफोन के लिए वैध होगी। कंपनी ने अंतराष्ट्रीय वारंटी लिए कहा है कि ये सुविधा कैरियर-लॉक किए गए iPhones पर लागू नहीं होगी, जिन्हें थर्ड पार्टी के जरिए अनलॉक किया गया होगा।
पढ़ें- जल्द ही iPhone X का सस्ता वर्जन लॉन्च करेगा ऐपल
इससे पहले ऐपल की अंतरराष्ट्रीय वारंटी पॉलिसी में विदेश से खरीदे गए आईफोन को इंडिया में सर्विस सेंटर ले जाने पर नहीं मानी जाती थी। हालांकि कंपनी ने अभी भी ये साफ नहीं किया है कि ये वारंटी सिर्फ अमेरिका से आईफोन खरीदने पर मिलेगी या किसी भी अन्य देश से आईफोन खरीदने पर खरीदने पर इस वारंटी का लाभ लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








