iQOO 3 की कीमत में हुई भारी कटौती, जानिए नई कीमत और ऑफर्स
iQOO ने कुछ महीने पहले ही अपना एक नया फोन भारत में लॉन्च किया था। उस स्मार्टफोन का नाम iQOO 3 है। उस स्मार्टफोन को कंपनी ने लॉन्च करने के कुछ दिन बाद ही सस्ता कर दिया था। अब कंपनी ने एक बार फिर उस फोन की कीमत में कटौती की है। आपको बता दें कि iQOO 3 की कीमत में पिछले महीने की कटौती की गई थी। अब एक बार फिर इस फोन की कीमत में 3000 रुपए की कटौती की गई है।

iQOO 3 पर 3000 रुपए का ऑफर
अब इस 3000 रुपए की कटौती के साथ इस फोन की नई शुरुआती कीमत 31,990 रुपए हो गई है। हालांकि 3000 रुपए का ये डिस्काउंट पाने के लिए आपको आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करके इस फोन को खरीदना होगा।
इस बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर इसके सभी वेरिएंट्स पर 3000 रुपए का सीधा डिस्काउंट दिया जाएगा। इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी 4जी मॉडल फोन की कीमत डिस्काउंट के बाद अब 31,990 रुपए हो गई है। वहीं 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले 4जी वेरिएंट की कीमत भी अब घटकर 34,990 रुपए हो गई है।
इन सबके अलावा इस फोन का तीसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। ये एक 5जी वेरिएंट है और इसकी कीमत 41,990 रुपए हो गई है, जबकि इसी वेरिएंट की कीमत पहले 44,990 रुपए थी। हालांकि आपको ये भी बता दें कि ये 3000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर लिमिटेड समय के लिए दिया गया है।
इस फोन में कंपनी ने 6.44 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इस फोन में एचडीआर10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका अनुभव बेहद शानदार होने की संभावना है। इस फोन को कंपनी ने 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX582 सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इसका दूसरा कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, जो टेलिफोटो लेंस है। वहीं iQOO 3 का कैमरा 13 मेगापिक्सल का ही वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इन सबके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल बुके मोड के लिए पोर्टेट कैमरा के तौर पर फोन पर शामिल किया गया है। इन सबके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
इस फोन में कंपनी ने इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर भी शामिल किया गया है। वहीं इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए भी तमाम फीचर्स को शामिल किया है। इस फोन 4,440 एमएएच की दी गई है, जो 55W सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








