Home
News

टिकट खरीदकर बाद में करें भुगतान, IRCTC लॉन्च करेगा बाय नाउ, पे लेटर फीचर

आईआरसीटीसी के इस नए फीचर में ग्राहकों को अपने पैनकार्ड और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देनी होगी, जिसके बाद इस फीचर को यूज किया जा सकेगा।

By Neha

इंडियन रेलवे कैटरिंग और टूरिज़्म कॉर्पोरेशन अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान रखते हुए जल्द ही एक नया फीचर लॉन्च करने वाली है। इस फीचर का नाम बाय नाउ पे लेटर होगा। इस फीचर में कस्टमर्स को ट्रेन का टिकट कराते समय ही भुगतान करना जरूरी नहीं होगा। ग्राहक अपनी सुविधा से टिकट खरीदकर बाद में भी पे कर सकते हैं।

टिकट खरीदकर बाद में करें भुगतान, IRCTC लॉन्च करेगा बाय नाउ, पे लेटर  फीचर

पढ़ें- 500 रुपए में 100एमबीपीएस ब्रॉडबैंड सेवा देगी जियो

ये फीचर आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले कस्टमर्स के लिए होगा। इस फीचर के आने से लोगों को टिकट की बुकिंग के समय ही लंबे पेमेंट प्रोसेस से लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए आईआरसीटीसी ने मुंबई की ईपेलेटर कंपनी साथ पार्टनरशिप की है। ये कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को बाय नाउ, पे लेटर पेमेंट आप्शन देती है और पेमेंट के लिए 14 दिन का समय देती है।

पढ़ें- अगर जा रहे हैं अमेरिका, तो लैपटॉप घर ही रखकर जाएं

इस फीचर के बारे में ईपेलेटर का कहना है कि हर दिन करीब छह लाख ट्रांज़ेक्शन होते हैं और कंपनी का टार्गेट छह महीनों में कम से कम पांच परसेंट हिस्सेदारी है। इस फीचर में यूज़र को अपने आधार और पैन कार्ड जैसी बेसिक जानकारी देनी होगी, जिसके बाद ओटीपी आएगा और इस फीचर को इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके अलावा इस फीचर को यूज करने के लिए पुराने ट्रांजेक्शन जैसी जानकारी भी देनी होगी। बता दें कि कुछ समय पहले आईआरसीटीसी ने कैश ऑन डिलीवरी सर्विस भी लॉन्च की थी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The Indian Railway Catering and Tourism Corporation is all set to add another feature for booking tickets. customers can pay for ticket with in 14 days in Buy now Pay later feature.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X