Home
News

5999 रुपए में 5.45 इंच डिसप्ले-डुअल कैमरा के साथ iVoomi स्मार्टफोन्स लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईवूमी ने भारत में अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन iVoomi i1 और iVoomi i1s लॉन्च कर दिए हैं। आईवूमी के दोनों स्मार्टफोन के खास फीचर्स की बात करें, तो इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही ये बजट फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।

भारत में पिछले साल सबसे ज्यादा मिड और स्टार्टिंग रेंज स्मार्टफोन को पेश किया गया था। इस साल भी यहीं ट्रेंड देखने को मिल रहा है। iVoomi i1 और iVoomi i1s स्मार्टफोन को बजट फोन कैटेगिरी में पेश किया गया है। आईवूमी के इन दोनों स्मार्टफोन की सेल 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

5999 रुपए में 5.45 इंच डिसप्ले-डुअल कैमरा के साथ iVoomi स्मार्टफोन्स लॉन्च

बता दें कि iVoomi i1 और iVoomi i1s के सभी स्पेक्स और फीचर्स समान हैं। दोनों स्मार्टफोन में सिर्फ रैम और स्टोरेज के आधार फर्क दिया है। आई1 हैंडसेट में जहां 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज दिय गया है, वहीं आई1एस में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मिलेगा। है।

iVoomi i1 और iVoomi i1s के समान फीचर्स की बात करें, तो दोनों फोन में 5.45 इंच की एचडी इनफिनिटी एज डिसप्ले दिया है, जिसका (640x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। ये डिसप्ले 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में फ्लैश व ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

आइवूमी आई1 और आई1एस फोन में 13 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके 6737 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए 720 एमपी1 चिपसेट दिया है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर रन करते हैं। वापर बैकअप के लिए आइवूमी के दोनों स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

ये भी पढ़ें : अभी Honor स्मार्टफोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट !

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले आइवूमी के दोनों स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, जीपीआरएस, वाई-फाई 801.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और माइक्रो-यूएसबी ऑप्शन दिए हैं।

कीमत की बात करें, तो iVoomi i1 स्मार्टफोन को 5,999 रुपए में पेश किया गया है। वहीं, iVoomi i1s स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपए है। आईवूमी ने इन स्मार्टफोन के लिए आइडिया के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत इन स्मार्टफोन की खरीदारी पर आइडिया 1,500 रुपए का कैशबैक देगी। कंपनी ने इस दोनों स्मार्टफोन को ज़ेड ब्लैक और प्लेटिनम गोल्ड कलर वेरिएंट में पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iVOOMi launched its flagship smartphone iVOOMi i1 and iVOOMi i1s in india. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X