Home
News

Jio के इस डेटा प्लान के साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री

Jio कंपनी ने एक नया 222 रुपए का प्रीपेड रिचार्ज लॉन्च किया है। इस प्लान में एक खास सुविधा जियो यूज़र्स को मिलने वाली है। जियो कंपनी के नए 222 रुपए के प्रीपेड रिचार्ज पर Disney+ Hotstar सर्विस की सालाना VIP मेंबरशिप का फायदा होने वाला है। इसके साथ-साथ यूज़र्स को कुछ अन्य फायदे भी होंगे। जियो कंपनी ने इस 222 रुपए के प्लान का नया फायदा उन सभी प्लान वाले यूज़र्स को होगा जो पहले से वार्षिक प्लान पर चल रहे हैं।

Jio के इस डेटा प्लान के साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री

जियो कंपनी का इस 222 रुपए के प्लान में 15GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा का फायदा होगा। इस प्लान की वैधता बेस प्लान की वैधता तक मान्य होगा। इस प्लान में डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता भी यूज़र्स को फ्री में मिलेगी। ये प्लान उन लोगों के लिए काफी खास है जो अपने पुराने यानि बेस प्लान के साथ अतिरिक्त इंटरनेट डेटा चाहते हैं और Disney+ Hotstar का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इस 222 रुपए का रिचार्ज अपने जियो कनेक्शन में करा सकते हैं।

आपको बता दें कि हॉटस्टार के साथ डिज़नी प्लस ने कुछ महीने पहले ही साझेदारी की है। इस साझेदारी के बाद हॉटस्टार यानि Disney+ Hotstar VIP में अब बहुत सारे वीडियो कंटेंट शामिल किए गए हैं। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म में अब आने वाले दिनों में बहुत सारे बॉलीवुड फिल्मों का प्रीमियम भी किया जाएगा।

Disney+ Hotstar VIP के लिए 399 रुपए

Disney+ Hotstar VIP की बात करें तो इसमें यूज़र्स कई पॉपुलर वेब सीरीज को देख सकते हैं। पुरानी और नई प्रीमियर मूवी को भी देख सकते हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों मूवी यूज़र्स को देखने का मौका होगा। इस कंटेंट पर न्यूज, शो, क्रिकेट समेत सभी खेल को भी देख सकते हैं।

अगर आप अलग से Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए लेना चाहते हैं तो आपको 399 रुपए का भुगतान करना होगा। अब देखना होगा कि जियो कंपनी अपने कितने रुपए के प्लान के साथ Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मुफ्त देती है।

Disney+ Hotstar के कंटेंट

अब Disney+ और Hotstar के मिलने के बाद अब डिन्नी के बहुत सारे प्रोग्राम भी डिज्नी प्लस में देखने को मिल रहे हैं। इसमें Atlantis: The Lost Empire, Captain America: Civil War, Doctor Strange, Cars 3 जैसी कई फिल्में शामिल होगी। इसके अलावा इसमें शामिल होने वाले टीवी शो की बात करें तो इसमें Gravity Falls, Timon & Pumbaa, Disney The Lion Guard, Mickey Mouse (Shorts), Doc McStuffins, Tangled: The Series जैसे कई टीवी शो भी शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio company has launched a new prepaid recharge of Rs 222. A special feature in this plan is going to be available to Jio users. Jio is going to benefit from the annual VIP membership of Disney + Hotstar service on the company's prepaid recharge of Rs 222.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X