Home
News

Jio कंपनी अब एक साल के लिए देगी Disney+ Hotstar VIP मुफ्त सब्सक्रिप्शन

रिलायंस जियो कंपनी एक बार अपने यूज़र्स के लिए फ्री ऑफर लेकर आने वाली है। जियो कंपनी का नाम फ्री की वजह से ही लोकप्रिय हुआ था और अभी तक लोकप्रिय है। अपनी लोकप्रियता को कायम रखने और बढ़ाने के लिए जियो कंपनी लगातार कुछ ना कुछ मुफ्त ऑफर पेश करते रहती है।

Jio कंपनी अब एक साल के लिए देगी Disney+ Hotstar VIP मुफ्त सब्सक्रिप्शन

इस बार जियो कंपनी Disney+ Hotstar VIP का मुफ्त सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए दे रही है। अगर आप Disney+ Hotstar VIP के वीडियो कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो ये ऑफर आपके लिए सबसे ज्यादा खास है। रिलायंस जियो कंपनी ने एक टीज़र जारी किया है जिसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि एक साल तक Disney+ Hotstar VIP का मुफ्त सब्सक्रिप्शन पाने के लिए तैयार हो जाएं। हालांकि ये सब्सक्रिप्शन कब शुरू होगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि इसके लिए जारी हुए टीज़र में कमिंग सून लिखा है।

जियो कंपनी जल्द पेश करेगी ऑफर

बहराल, जानकारों की मानें तो जियो कंपनी जल्द ही इस ऑफर के डेट की जानकारी अपने यूज़र्स को देगी। अगर आप रिलायंस जियो के यूज़र्स हैं तो आपको इस ऑफर के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि रिलायंस जियो कंपनी अपने ग्राहकों को पहली बार हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दे रहें हो। कंपनी ने पहले भी अपने यूज़र्स को फ्री में हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दिया है। इस बार फिर से जियो कंपनी एक बार फिर से Disney+ Hotstar VIP का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देने जा ही है।

आपको बता दें कि हॉटस्टार के साथ डिज़नी प्लस ने कुछ महीने पहले ही साझेदारी की है। इस साझेदारी के बाद हॉटस्टार यानि Disney+ Hotstar VIP में अब बहुत सारे वीडियो कंटेंट शामिल किए गए हैं। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म में अब आने वाले दिनों में बहुत सारे बॉलीवुड फिल्मों का प्रीमियम भी किया जाएगा।

Disney+ Hotstar VIP के लिए 399 रुपए

Disney+ Hotstar VIP की बात करें तो इसमें यूज़र्स कई पॉपुलर वेब सीरीज को देख सकते हैं। पुरानी और नई प्रीमियर मूवी को भी देख सकते हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों मूवी यूज़र्स को देखने का मौका होगा। इस कंटेंट पर न्यूज, शो, क्रिकेट समेत सभी खेल को भी देख सकते हैं। अगर आप अलग से Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए लेना चाहते हैं तो आपको 399 रुपए का भुगतान करना होगा। अब देखना होगा कि जियो कंपनी अपने कितने रुपए के प्लान के साथ Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मुफ्त देती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Jio company is offering free subscription to Disney + Hotstar VIP for one year. If you like to watch Disney + Hotstar VIP video content, then this offer is most special for you. Reliance Jio Company has released a teaser which clearly states that Disney + Hotstar VIP should be ready for a free subscription for one year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X