Jio Fiber का नया प्लान लॉन्च, सिर्फ 199 रुपए में ही मिलेगा सबकुछ अनलिमिटेड
जियो कंपनी ने अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन जियो फाइबर के लिए दो नए प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया है। इन प्रीपेड प्लान का की कीमत 199 रुपए और 351 रुपए है। अगर आपका मौजूदा जियो फाइबर का प्लान में इंटरनेट डेटा खत्म हो गया है तो आप इन दो प्लान में से किसी को रिचार्ज करा सकते हैं। इन दोनों प्लान में भी वो सभी सुविधाएं मौजूद हैं, जो जियो फाइबर के अन्य प्लान में हैं।

आपको बता दें कि जियो कंपनी ने इस साल सितंबर महीने से जियो फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन की शुरुआत की है। हालांकि इसकी बुकिंग पहले से ही शुरू हो गई थी। जियो फाइबर का प्लान 699 रुपए से शुरू होकर 8,499 रुपए तक का है। अगर आपने इन में से कोई डेटा लिया है और आपका इंटरनेट डेटा खत्म हो गया तो आप इन दो टॉपअप को अपने प्लान में एड कर सकते हैं। आइए आपको इन दोनों नए प्लान के बारे में बताते हैं।
दोनों प्लान की खास बातें
जियो फाइबर का 351 रुपए का प्लान की वैधता 30 दिनों की है। इसमें आपको 10 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड से 50 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरा और सबसे सस्ता जियो फाइबर का प्लान 199 रुपए का है। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है। इसमें 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा एक्सेस दिया जाएगा। जी हां इसमें आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा लेकिन इसकी वैधता सिर्फ 7 दिनों की होगी।
इसके अलावा हाल ही में जियो कंपनी ने अपने इस जियो फाइबर सर्विस से प्रिव्यू ऑफर को खत्म कर दिया है। जियो कंपनी अपने बहुत सारे ऑफर्स को अब बंद कर रही है। जियो ने हाल ही में जियो फाइबर सर्विस की शुरुआत की थी। जियो कंपनी ने अपने जियो फाइबर सर्विस से प्रिव्यू ऑफर को हटा लिया है। इसका मतलब जियो फाइबर को खरीदने पर मिलने वाले प्रिव्यू ऑफर अब यूज़र्स को नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि जियो कंपनी ने अपने इस हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस को लॉन्च करने से पहले नए यूज़र्स के लिए एक प्रिव्यू ऑफर पेश किया था।
इंटरनेट प्लान क्या अब महंगे होंगे...?
इस ऑफर को कंपनी ने यूज़र्स को आकर्षित करने के लिए पेश किया था। अब पिछले कुछ हफ्तों से जियो कंपनी समेत तमाम नेटवर्क कंपनियों की हालत काफी खास्ता चल रही है। इस वजह से सभी कंपनियां अपने-अपने सर्विर रेट को बढ़ा रही है। ऐसे में यूज़र्स के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है क्योंकि उन्हें अब सस्ते इंटरनेट की आदत हो गई है और महंगाई पहले से काफी बढ़ गई है।


Click it and Unblock the Notifications








