Home
News

Jio hybrid set-top-box की पहली पिक्चर हुई लीक, जानिए इसके प्लान, कीमत और सबकुछ

जियो कंपनी ने हाल ही में अपना एक एजीएम मीटिंग को आयोजित किया था। उस इवेंट में कंपनी ने जियो गीगाफाइबक के साथ कई नई चीजों का ऐलान किया था। इन चीजों में एक जियो का एक बढ़िया सेटअप बॉक्स भी था। जियो ने इस सेटअप बॉक्स का नाम Jio hybrid set-top-box था। इस सेटअप बॉक्स के जरिए जियो कंपनी के मुताबिक यूज़र्स ओटीटी जैसी सर्विस को भी टीवी सर्विस के साथ-साथ एक्सेस कर पाएंगे।

Jio hybrid set-top-box की पहली पिक्चर हुई लीक, जानिए इसके प्लान, कीमत और सबकुछ

रिलायंस जियो कंपनी ने 12 अगस्त को हुए अपने एजीएम में इस Jio hybrid set-top-box की कोई भी पिक्चर जनता के सामने पेश नहीं की थी। हालांकि अब जियो गीगाफाइबर के मार्केट में आने के कुछ दिन पहले ही पहली बार Jio hybrid set-top-box की इमेज इंटरनेट के जरिए सामने आई है। आप इस पिक्चर में देख सकते हैं कि ये Jio hybrid set-top-box दिखने में कैसा है।

Jio hybrid set-top-box के फीचर्स के बारे में तो आप पहले ही काफी कुछ जान चुकें होंगे और बाकी इसकी सभी खास फीचर्स को विस्तार में भी कुछ दिनों में जान जाएंगे। फिलहाल आप इस Jio hybrid set-top-box की इमेज देख सकते हैं। इस सेटअप बॉक्स की बात करें तो इसमें ऊपर में जियो का लोगो यानि ब्रांडिंग की हुई दिख रही है। ये दिखने में एक वाईफाई राउटर जैसा लग रहा है।

इस सेटअप बॉक्स में HDMI पोर्ट, Ethernet RJ45 पोर्ट, MSO के लिए कोएक्सल केबल, USB 2.0 और USB-3 पोर्ट भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक जियो के ये सेटअप बॉक्स कौनसे सॉफ्टवेयर पर चलेगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन जानकारों का मानना है कि ये सेटअप बॉक्स एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

Jio hybrid set-top-box की पहली पिक्चर हुई लीक, जानिए इसके प्लान, कीमत और सबकुछ

जियो गीगाफाइबर के बारे में अगर आप नहीं जानते हैं तो हम आपको थोड़ा अपडेट कर देते हैं। जियो कंपनी के जियो गीगाफाइबर को ऑफिसयली लॉन्च कर दिया है। 5 सितंबर से जियो गीगाफाइबर मार्केट में बिक्री के लिए आ जाएगा। आपको बता दें कि जियो कंपनी ने पिछले साल यानि 2018 से ही अपने इस सर्विस के लिए देशभर के 1600 जगहों पर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया था। आपको बता दें कि इस नई जियो सर्विस का प्लान 700 रुपए से शुरू होकर 10,000 प्रति महीने तक का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Company did not present any picture of this Jio hybrid set-top-box to the public in its AGM held on August 12. However, for the first time just a few days before the arrival of Jio GigaFiber in the market, the image of Jio hybrid set-top-box has come out through the Internet. You can see how this Jio hybrid set-top-box looks in this picture.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X