जियोफोन यूजर्स के लिए सबसे सस्ता प्लान, 99 रुपए में सबकुछ अनलिमिटेड
जियोफोन मॉनसून हंगामा ऑफर के बाद कंपनी एक बार फिर रिलायंस जियो अपने 4जी फीचर फोन जियोफोन यूजर्स के लिए सबसे किफायती प्लान लेकर आई है। इस प्लान में को कंपनी ने खासतौर पर जियोफोन यूजर्स के लिए पेश किया है। इस प्लान की कीमत 99 रुपए है, जिसमें यूजर्स को हर रोज 0.5GB डेटा 4G नेटवर्क स्पीड पर मिलेगा। इस प्लान में डेटा के अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस का फायदा भी मिलेगा। बता दें कि कंपनी ने इस प्लान को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया है।

जियो 99 रुपए के प्लान के अलावा 49 रुपए और 153 रुपए का टैरिफ प्लान भी जियोफोन यूजर्स के लिए मौजूद है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में जियोफोन मॉनसून हंगामा ऑफर भी पेश किया है। इस ऑफर में यूजर्स 501 रुपए और पुराना जियोफोन देकर नया जियोफोन यानी जियोफोन 2 खरीद सकते हैं। बता दें कि इस ऑफर के साथ कंपनी ने 594 रुपए का रिचार्ज ऑफर पेश किया है, जो 6 महीने की वैलिडिटी के साथ आएगा।
जियोफोन यूजर्स के लिए 99 रुपए प्रति महीने का ये प्लान होगा, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 500 इंटरनेट डेटा यानी 0.5GB डेटा 4G नेटवर्क स्पीड पर मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को 28 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी, जिसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी शामिल होंगे। जियो के इस प्लान में यूजर्स को कुल 300 लोकल और नेशनल एसएमएस भी मिलेंगे, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ होंगे। जियो कंपनी ने अपने बयान में कहा कि 594 रुपए के रिचार्ज पर यूजर्स को कुल 90 जीबी डेटा मिलेगा।
जियो मॉनसून हंगामा ऑफर का फायदा 21 जुलाई से उठाया जा सकेगा। ग्राहकों को पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए नए जियो फोन को पाने के लिए अपना पुराना फीचर फोन एक्सचेंज करना होगा। बता दें कि रिलायंस का जियो फोन काईओएस पर चलता है और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है। जियोफोन 2 लॉन्च करने के साथ कंपनी ने आज जियो गीगा फाइबर को लॉन्च करने की बात कही है। इस हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से आप अल्ट्रा एचडी मूवीज़ के साथ एचडी वीडियो, कॉन्फ़्रेंस कॉल करने का आंनद घर बैठे भी ले पाएंगे। जियो गीगा फाइबर की रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- जानें Jio कैसे आपके मानसून मौसम को बनाएगा खास


Click it and Unblock the Notifications








