Jio ने ज्यादा इंटरनेट यूज़ करने वालों के लिए पेश किया एक "स्पेशल डेटा प्लान"
Jio कंपनी ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 251 रुपए है और इसमें यूज़र्स को 56 दिनों तक की है। इस प्लान में यूज़र्स को रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। हालांकि इस प्लान में यूज़र्स किसी भी प्रकार का कॉलिंग बेनिफिट और एसएमएस की सुविधा भी नहीं मिलेगी। इस प्लान में सिर्फ और सिर्फ इंटरनेट डेटा दिया जाएगा।

जियो कंपनी का नया प्लान
जियो कंपनी ने ये प्लान अपने उन यूज़र्स के लिए पेश किया है जो सिर्फ इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं या ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल करने के लिए ही जियो सिम का इस्तेमाल करते हैं। जियो कंपनी ने शुरू से भारत देश में इंटरनेट डेटा की क्रांति को स्थापित किया है। पिछले करीब साढ़े तीन सालों से जियो कंपनी ने पहले फ्री और फिर कम कीमत में इंटरनेट देकर यूज़र्स को काफी इंटरनेट फ्रैंडली बना दिया है।
जियो कंपनी ने इंटरनेट के अलावा लोगों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से कंपनी ने अपने अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा को लिमिटेड कर दिया है। अब सिर्फ जियो से जियो में कॉल करना भी बिल्कुल मुफ्त है और जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉल करने में 6 पैसा प्रति सेकेंड का चार्ज लगता है।

इंटरनेट के लिए स्पेशल प्लान
जियो ने जियो सिम से किसी भी दूसरे सिम के लिए रेट फिक्स करने के बाद अपने नए प्लान्स की लिस्ट निकाली थी, जिसमें सभी प्लान की कीमत में को बढ़ाया गया था। अब जियो ने एफयूपी लिमिट तय कर दी है। सभी प्लान्स की कीमत को बढ़ाने के बाद कंपनी ने अपने यूज़र्स के लिए ऑल-इन-वन प्लान की शुरुआत की। इस ऑल-इन-वन प्लान में यूज़र्स के लिए कुछ सुविधाएं दी गई है।
अब जियो कंपनी ने अपने इस नए प्लान को लॉन्च किया है ताकि यूज़र्स को इंटरनेट चलाने के लिए कम कीमत में एक अच्छा प्लान मिल सके। इस प्लान के जरिए यूज़र्स सिर्फ 251 रुपए में ही 56 दिनों तक के लिए रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा यूज़ कर पाएंगे। इस तरह से यूज़़र्स को 251 रुपए में कुल 112 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। हालांकि आपको बता दें कि इस प्लान में यूज़र्स को किसी भी तरह की कॉलिंग सुविधा नहीं मिलेगी और ना ही एसएमएस करने की कोई सुविधा दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








