Jio Phone 2 की फ्लैश सेल आज से होगी शुरू
रिलायंस जियो फोन 2 का सभी को काफी समय से इंतजार था। बता दें, आपका यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। Jio Phone 2 की फ्लैश सेल आज 16 अगस्त से शुरू होगी। बता दें, जियो फोन 2 का स्टॉक लिमिटेड रखा गया है इसलिए फोन फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा। जियो फोन 2 पुराने Jio Phone का अपग्रेड वर्जन है। Jio Phone 2 की फ्लैश सेल Jio.com पर आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

जियो का नया फोन
हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं सालाना आम बैठक में जियो फोन 2 की बिक्री 15 अगस्त से शुरू करने की बात कही गई थी लेकिन बिक्री को एक दिन आगे बड़ा दिया गया है। वहीं सालाना आम बैठक में यह भी कहा गया था कि 15 अगस्त से जियो फोन और जियो फोन 2 के लिए WhatsApp को रोल आउट किया जाएगा। लेकिन अभी व्हाट्सऐप चलाने के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा।
जियो फोन 2 की कीमत
भारत में जियो फोन 2 को 2,999 रुपये की कीमत में बेचा जाएगा। ग्राहको को फोन की बुकिंग के दौरान पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। कंपनी ने हालांकि यह साफ नहीं किया गया है कि Jio Phone 2 की डिलीवरी कब से शुरू होगी। ऐसी संभावना है कि डिमांड ज्यादा होने की वजह से डिलीवरी में थोड़ी देरी हो सकती है।
जियो फोन 2 की स्पेसिफिकेशन
जियो फोन 2 लुक में काफी हद तक ब्लैकबैरी फोन से मिलता जुलता है। फोन में क्वर्टी कीपैड, गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन और व्हाट्सऐप सपोर्ट मिलता है । जियो फोन 2 एक डुअल सिम स्मार्टफोन होगा। फोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दी गई है। फोन काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है लेकिन स्टोरेज बढ़ाने के लिए 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी
जियो फोन 2 में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा के साथ एक वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 2000 एमएएच की दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर की बात की जाए तो फोन में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। इतना ही नहीं, क्ववर्टीी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन भी दिया गया है।जियो फोन 2 में भी जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








