Home
News

खुशखबरी : Jio Phone पर आया स्मार्टफोन वाला शानदार फीचर

By Neha

अगर आप जियोफोन यूजर हैं या आपने जियोफोन ऑर्डर कर दिया है, तो खुश हो जाइए। जियोफोन पर एक खास स्मार्टफोन फीचर आने वाला है, जो अब तक किसी फीचर फोन में नहीं रहा है। 5 दिंसबर को दिल्ली में आयोजित गूगल फॉर इंडिया इवेंट में नए फीचर गूगल असिस्टेंट के बारे में ऐलान किया गया।

इवेंट में बताया गया कि जियो फोन के लिए गूगल असिस्टेंट का एक स्पेशल वर्ज़न जारी किया गया है। अब जियोफोन में यूजर्स वॉयस असिस्टेंट के जरिए वॉयस कमांड दे सकेंगे। जियोफोन पर गूगल असिस्टेंट की खासियत ये हैं कि अंग्रेजी के अलावा इसपर हिंदी भाषा में भी कमांड दी जा सकेगी।

खुशखबरी : Jio Phone पर आया स्मार्टफोन वाला शानदार फीचर

गूगल के प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर ने बताया, ''चाहें एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो या जियो फोन, गूगल असिस्टेंट कॉल करने, टेक्सट, म्यूज़िक और वीडियो प्ले करने समेत दूसरे ऐप को एक्सेस करने में मदद कर सकता है।'' फिलहाल जियोफोन में ये सॉफ्टवेयर कब तक मिलेगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। गूगल वॉयस असिस्टेंट को अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी वॉयस कमांड दी जा सकेगी।

गूगल फॉर इंडिया इवेंट में जियोफोन अपडेट के अलावा और भी कई घोषणाएं की गई हैं। इस इवेंट में ही गूगल एंड्राइड Oreo के Go एडिशन को भारत के लिए पेश किया गया। गूगल मैप में मोटरसाइकिल मोड और मनी ट्रांसफर ऐप तेज में फीचर अपडेट किए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Phone to Get a Special Edition of Google Assistant. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X