Home
News

Jio लाया 199 रुपए का प्लान, डेटा-कॉल और एसएमएस के साथ मिलेंगे कई फायदे

By Neha Kashyap

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के बार फिर अपनी कम्पिटीटर कंपनी भारती एयरटेल और वोडाफोन को चुनौती देते के लिए तैयार है। जियो ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए 199 रुपए का पोस्टपेड प्लान पेश किया है, जिसमें न सिर्फ डेटा, वॉयस कॉल और एसएमएस का फायदा मिलता है बल्कि इसमें यूजर्स इंटरनेशनल वॉयस कॉल भी कर सकता है। जियो का ये पोस्टपेड प्लान जीरो टच स्कीम के साथ आता है, जिसमें सभी वॉयस कॉस एसएमएस और डेटा सर्विस प्री एक्टिवेट होती हैं।

Jio लाया 199 रुपए का प्लान, डेटा-कॉल और एसएमएस के साथ मिलेंगे कई फायदे

जियो के 199 रुपए के प्लान में यूजर्स को 25GB डेटा 4 जी स्पीड पर मिलता है। ये प्लान महीने भर के बिलिंग सायकल वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 25 जीबी डेटा मिलता है। 25 जीबी डेटा लिमिट क्रोस होने के बाद यूजर्स को 20 पैसा प्रति जीबी के हिसाब से चार्ज किया जाएगा।

डेटा के अलावा अनलिमिटेड लोकल व नेशनल एसएमएस औऱ अनलिमिटेड लोकल, नेशनल व रोमिंग वॉयस कॉल मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग (आईएसडी) सुविधा पहले ही शामिल और एक्टिवेट होगी। साथ ही यूजर्स को सभी जियो ऐप पर मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

इस प्लान में यूजर्स को प्री एक्टिवेट इंटरनेशनल वॉयस कॉल मिलते हैं, जो 6 मिनट तक 50 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से चलता है। इस प्री एक्टिवेट सर्विस में यूजर्स सिर्फ एक टैप में इंटरनेशनल कॉल कर सकते हैं। इस पैक में इंटरनेशनल रोमिंग कॉल्स भी पूरी तरह फ्री है।

इस प्लान की सबसे खास बात बताते हैं। जियो का कहना है कि इस पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं जमा करना होगा। यानी यूजर्स को सिर्फ उनके बिलिंग सायकल पर महीनेभर के बाद ही भुगतान करना होगा। बता दें कि जियो का यह प्लान 15 मई, शुक्रवार से इस्तेमाल के लिए वैलिड है।

जियो के इस प्लान की तुलना एयरटेल के पोस्टपेड प्लान से की जाए, तो यहां यूजर्स दो लगभग दोगुने पैसे चुकाने होंगे। एयरटेल का ये पोस्टपेड प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को कुल 20 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है।

इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल व नेशनल एसएमएस औऱ अनलिमिटेड लोकल, नेशनल व रोमिंग वॉयस कॉल मिलते हैं। साथ ही इंटरनेटशनल इनकमिंग कॉल्स पर रोमिंग लगेगी। इस प्लान पर रिचार्ज करने पर यूजर्स को सिर्फ WYNK म्यूजिक ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio has announced its new Postpaid plan with 25 GB of data with no daily limits and unlimited voice and data for Rs 199 per month.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X