JioMart की सेवा अब भारत के 200 शहरों में शुरू, जानिए इस सर्विस की जानकारी
रिलायंस इंडस्ट्री ने लॉकडाउन के इस सीजन में अपने यूज़र्स के लिए ऑनलाइन ग्रॉसरी ऑर्डर करने की व्यवस्था की थी। इसके लिए रिलायंस कंपनी ने एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म का नाम Jio Mart है।

रिलायंस कंपनी ने JioMart को हाल ही में लॉन्च किया था, जो कि अब भारत के 200 अलग-अलग शहरों में मौजूद है। अब Jio Mart भारत के 200 शहरों में लोगों तक ग्रॉसरी यानि घर में यूज़ करने वाले सामानों का ऑर्डर प्लेस कर रही है।
Jio Mart की सुविधा 200 शहरों में शुरू
इस बात की जानकारी देते हुए खुद जियोमार्ट के सीईओ दामोदर मॉल ने ट्वीट के जरिए पुष्टि भी की है। आपको बता दें कि पिछले महीने रिलायंस कंपनी मुंबई की कुछ चुनिदां जगहों पर इस सर्विस टेस्टिंग के जरिए शुरू किया था। इसका मकसद था कि लॉकडाउन में लोग घर बैठे अपने लिए ग्रॉसरी यानि किराने का सामान भी मंगवा सके। अब इस सर्विस को मुंबई समेत 200 शहरों में शुरू कर दी गई है।
जियो मार्ट के बारे में बात करें तो इसका यानि जियो मार्ट का एक व्हाट्सऐप नंबर है। ये नंबर 8850008000 है। इस नंबर को आपको अपने फोन में सेव करना होगा। इस नंबर पर जियो मार्ट के ग्राहकों को एक लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक के जरिए आप अपने लिए ग्रॉसरी का सामान ऑर्डर कर सकते हैं। इसके जरिए जियो मार्ट पर ऑर्डर प्लेस करने के बाद ग्राहकों की ग्रॉसरी लिस्ट जियो मार्ट किसी स्टोर वाले यानि दुकान वाले के साथ शेयर करती है।
होम डिलीवरी नहीं करेगा जियो मार्ट
इस ऑर्डर को प्लेस करने के बाद जियो मार्ट कंपनी अपने ग्राहकों को नोटिफिकेशन भेजती है। इसके साथ-साथ जियो स्टोर में उनके ग्रॉसरी आइटम्स की लिस्ट भेजी गई है, उसका पूरा ब्यौरा भेजा जाता है। हालांकि आपको बता दें कि इस सुविधा में जियो मार्ट कंपनी अपने ग्राहकों के घर तक सामान डिलीवरी नहीं करती है। इसके जरिए आप सिर्फ ऑर्डर को प्लेस करवा सकते हैं। उसके बाद आपको अपने नजदीकी स्टोर में जाकर खुद ही सामान लाना होगा।
इस सुविधा का फायदा ये है कि कोरोना वायरस की वजह से हो रहे लॉकडाउन में लोगों को अपने घर से बाहर कम से कम निकलना पड़ेगा। लोग घर बैठे अपने सामान को ऑर्डर कर सकते हैं और जब सामान पैक होकर तैयार हो जाएगा तो वो सिर्फ दुकान में जाकर ला सकते हैं। हालांकि अगर कंपनी इस सुविधा में होम डिलीवरी करने का भी ऑप्शन देती तो शायद ग्राहकों के लिए ज्यादा बेहतर होता।


Click it and Unblock the Notifications







