Home
News

ऑनलाइन शराब मंगवाना है तो इस आर्टिकल को पढ़ें और ऑर्डर करें...!

Swiggy और Zomato की सुविधा जहां नहीं है वहां के लोग इनकी सुविधा को बहुत मिस करते हैं। स्विगी और ज़ोमेटो दो ऐसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म हैं, जो आप तक घर बैठे आपके लिए खाने का सामान पहुंचा देती है। इससे आपको काफी आराम महसूस होता है।

ऑनलाइन शराब मंगवाना है तो इस आर्टिकल को पढ़ें और ऑर्डर करें...!

अब स्विगी और ज़ोमेटो सिर्फ खाना ही नहीं पीने का सामान भी आपके घर तक पहुंचाने जा रहे हैं। जी हां आप बिल्कुल सही पकड़े हैं। अब स्विगी और ज़ोमेटो आपको आपके घर तक शराब भी पहुंचाएगी। अब आप अपने लंच और डिनर की तरह ही अपनी पसंदीदा वाइन भी स्विगी और ज़ोमेटो से ऑर्डर करके मंगवा सकते हैं। फिलहाल इस सुविधा को सिर्फ झारखंड की राजधानी रांची में ही शुरू किया गया है।

Swiggy में 'Wine Shops' की कैटेगरी

स्विगी ने शराब ऑर्डर करने के लिए अपने ऐप में एक नई कैटेगरी जोड़ी है। इस कैटेरगी का नाम 'Wine Shops' है। इस कैटेगरी में जाकर आपको आपके आसपास के वाइन शॉप्स की लिस्ट और वहां उपलब्ध वाइन की लिस्ट मिलेगी। आप उस लिस्ट में से अपनी पसंदीदा वाइन को ऑर्डर करके मंगवा पांएगे।

स्विगी की तरह ही ज़ोमेटो ने भी अपने ऐप में वाइन शॉप की कैटेगरी को जोड़ा है। इसके लिए आपको शराब की दुकानों के बाहर लगी लंबी-लंबी लाइनों में भी नहीं लगना पड़ेगा और लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग भी बनी रहेगी।

स्विगी ने एक मीडिया रिपोर्ट में अपनी इस नई सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, शराब ऑर्डर करने के लिए उम्र प्रमाणिकता यानि Age Verification काफी जरूरी होगी। स्विगी ने बताया कि शराब ऑर्डर करने के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए यूज़र ऑथेंटिकेशन और ऐज वेरिफिकेशन जरूरी होगा।

Age Verification और OTP डालने के बाद मिलेगी शराब

उम्र को प्रमाणित करने के लिए यूज़र को अपनी किसी एक सरकारी आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस को अपलोड करना होगा। इसके अलावा यूज़र को ऑर्डर करते वक्त अपनी एक लेटेस्ट सेल्फी भी भेजनी होगी।

इसके अलावा यूज़र का ऑथेंटिकेशन करने के लिए शराब को डिलीवर करते टाइम यूज़र को एक ओटीपी मिलेगा, जिसे बताना भी अनिवार्य होगा। स्विगी ने कहा कि राज्य के कानून और सरकारी निर्देषों के अनुसार ही शराब की बिक्री एक तय सीमित मात्रा में की जाएगी।

ज़ोमेटो ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी कंपनी ने फिलहाल रांची में इस सेवा को शुरू कर दिया है। उसने कहा कि वो आने वाले दिनों में झारखंड के दूसरे शहरों समेत देश के दूसरे शहरों में भी इस सुविधा की शुरुआत करेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now Swiggy and Zomato are going to bring not only food but also food to your home. Yes, you are absolutely right. Now Swiggy and Zomato will also bring you alcohol to your home. Now, like your lunch and dinner, you can order your favorite wine from Swiggy and Zomato. At present, this facility has been started only in Ranchi, the capital of Jharkhand.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X