85 लैपटॉप पर पड़ा पानी
सरकारी इंतेजामात का क्या हाल है ये उस समय देखने को मिल गया जब लखीमपुर जिले में लाखों रुपये के 85 सरकारी लैपटॉप बारिश में भीगने से खराब हो गए। ये लैपटॉप लखीमपुर जिले में उन छात्र-छात्राओं को बांटे जाने थे जिन्होंने 12वीं की परिक्षा पास की थी। जेल मंत्री राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले को सीएम के संज्ञान में लाया जाएगा साथ ही डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। लैपटॉप भीगने की शिकायत शासन स्तर पर की गई है।
पढ़ें: अपने कंप्यूटर को जरा सावधानी से साफ करें
शासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम मनीषा त्रिघाटिया ने बताया कि 12वीं पास छात्र-छात्राओं को बांटने के लिए ये लैपटॉप गोला तहसील भवन के स्ट्रांग रूम में रखे गए थे। कमरे में करीब 1170 लैपटाप रखे थे, जिनमें से 85 बारिश में भीग गए हैं।

हम आपको बता दें ये लैपटॉप एचपी ने मैन्यूफैक्चर किए थे भीगे हुए लैप्टॉप की जगह दूसरे लैपटॉप लाने के लिए कहा गया है। लॅपटॉप भीगने की जांच अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह को जांच सौंपी गई है। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही का दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications